केकड़ी 30 अगस्त (पवन राठी)
आर्य समाज केकड़ी में योगेश्वर श्रीकृष्ण का जन्म दिवस जन्माष्टमी पर्व यज्ञ के साथ मनाया।
मंत्री अशोक आर्य ने बताया कि योगेश्वर श्रीकृष्ण का जन्म दिवस अग्निहोत्र यज्ञ कर मनाया जिसमे विशेष मंत्रो की आहुतियां दी गई। श्रीकृष्ण महान व्यक्तित्व के धनी रहे हैं जो नीतिनिपुण एवं सत्य के पक्षधर रहे आर्य वीर दल अधिष्ठाता सत्यनारायण सोनी ने सोनी अपने विचार रखते हुए कहा कि हिन्दू धर्म में सबसे ज्यादा दो महान पुरुषों को सम्मान दिया जाता है भगवान राम और भगवान कृष्ण, लेकिन हम सभी का यह दुर्भाग्य है कि हमने सबसे ज्यादा भगवान कृष्ण को कलंकित किया है उन्हें रास रसिया ,चोरजारशिरोमणि, व्यभिचारी ,औरतों के कपड़े चुराने वाला, मटकी फोड़ने वाला, माखनचोर आदि गलत कामों के लिए प्रचारित किया ,जबकि महाभारत में भगवान कृष्ण का जीवन बड़ा पवित्र है, वह योगी हैं धर्मात्मा है ,गीता को पढ़ने से पता लगता है कि भगवान कृष्ण का जीवन कितना पवित्र था ,लेकिन हमने अज्ञानता में फस करके भगवान कृष्ण पर अनेक आरोप लगा दिए हैं। उत्तम पुरुष में श्री योगिराज श्रीकृष्ण महान व्यक्तित्व के धनी रहे है। कार्यक्रम में प्रधान रतनलाल पंवार, छोटू लाल कुमावत यज्ञ मुनि, अशोक आर्य, सत्यनारायण सोनी, गोपाल लाल शर्मा, , कमलेश माली, शंभू सिंह चौहान, अशोक जेतवाल, बजरंग सिकलीगर, यशवंत बेली, चिरंजी लाल सोनी ,हेमराज नायक, भानु पवार अभय कुमार, सौम्या कुमार शर्मा, सहित सभी आर्य जन उपस्थित थे।