अजमेर, 30 अगस्त 2021: राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान ने कोविड19 वैश्विक महामारी के कारण अजमेर के 3 ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्वेश्य से, सूखे राशन के वितरण का कार्य प्रारंभ किया
राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान ने ऐसे गांव की पहचान की जहा समुदाय के लोगो को दैनिक आवश्यकताओं जैसे की किराना का सामान , चिकित्सा से जुड़े सामान बेमुश्किल ही लोगो तक पहुंच पाते हैं।
संस्था के कार्मिकों ने अजमेर के 3 ग्रामीण क्षेत्र ,गगवाना, कायड़ ,बजरंग कॉलोनी चयन कर राशन वितरण किया। राशन वितरण दौरान कायड़ के सरपंच शिव राज गुर्जर, उपसरपंच साबुद्दीन, वार्ड पंच मनवर खान ने राशन सामग्री से लदे ट्रक को हरी झंडी दिखा कर फील्ड में रवाना किया साथ ही गंगवाना के सरपंच गुलजान खान जी ने संस्था की प्रशंशा की ओर आभार व्यक्त किया।
संस्था के संस्थापक डॉ एस एन शर्मा ने बताया कोविड वेलवेयर किट में आधारभूत सामग्री जैसे ( आटा,चावल,चीनी,सोयाबीन, दाल, तेल, मसाले,साबुन, इत्यादि शामिल है। साथ ही हाइजीन किट का भी वितरण किया ) ये सामग्री जरुरतमंद लोगो को एक महा के लिए खाद्य सुरक्षा प्रधान करेगी