गुड़गांव की कंपनी मू फ़ार्म का अजमेर में भी शुभारम्भ

अब ऑनलाइन पशु खरीद सकेंगे अजमेर के किसान

गुड़गांव की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी मू फ़ार्म का अजमेर में भी शुभारम्भ हुआ। आज कंपनी द्वारा अजमेर के ब्लू केसर धर्मशाला में डेयरी व्यवसाय से जुड़े 100 से अधिक किसान भाइयों को आमंत्रिक कर उन्हें कम्पनी के बारे में जानकारी दी साथ ही उनकी पशुओं से जुडी सभी समस्यों को जाना मू फ़ार्म कंपनी के को फाउंडर अभिजीत मित्तल ने बताया की उनकी कंपनी द्वारा पिछले 03 वर्षो से पशु आहार और पशु विक्रय के साथ डेयरी किसानो की सभी समस्याओ के समाधान के लिए कार्य कर रही है। हमारी कंपनी से भारत के 11 लाख से अधिक किसान जुड़े हैं. मू फ़ार्म कंपनी द्वारा गूगल प्ले स्टोर पर एक आप्लिकेशन उपलब्ध करवाई गयी है जिसमे पशु चिकित्सक, डेयरी ज्ञान, लोन सब्सिडी से लेकर पशु व्यापर तक की सेवाएं उपलध हैं। अभिजीत मित्तल ने जानकारी दी की उनकी कंपनी द्वारा पशुओं को ऑनलाइन बेचा जायेगा ये एक तरह से ऑनलाइन पशु मेले जैसा होगा।
मित्तल ने बताया की आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर निगम उप सभापति नीरज जैन थे जिन्होंने किसान भाइयों को सम्बोधित करते हुए कहा की आज तक उन्होंने ऑनलाइन होम एप्लियंसेस, कपडे आदि की खरीदारी के बारे में सुना था किन्तु मू फ़ार्म कम्पनी का ऑनलाइन पशु व्यापर का सुनकर उन्हें बहुत अच्छा लगा क्यूंकि मोदी जी का सपना है की किसानो के और बाजार से बिचौलियों का काम ख़त्म हो जाये और मू फ़ार्म कम्पनी की ऑनलाइन अप्लीकेशन से ऐसा ही होगा। उन्होंने कहा की इस प्रकार की पहल से मोदी जी का डिजिटल भारत का सपना भी साकार होगा और डेयरी व्यवसाय में एक मिल का पत्थर साबित होगा।

कार्यक्रम में कंपनी के गुड़ गाँव से आशीष कौशिक, नवनीत, हरजीत कौर, तथा सी के गुप्ता, सुशिल गोयल, सुनील गोयल, मनीष गोयल, विष्णु मंगल, राजेंद्र मंगल, जीतेन्द्र गोयल अनेक किसान भाई उपस्थित रहे।

हमारी उपलब्धियां
द 2018: में हमने कैटल फैशियल रिकोग्नाइजेशन एप्लिकेशन बनाकर विश्व बैंक से प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है।
द 2019: हमने र्स्टाटएप इंडिया के चैलेंज में भाग लिया परिणाम 2020 में आया।
द 2020: हमने भारत सरकार द्वारा र्स्टाटअप इंडिया में हमारे प्राधानमंत्री जी द्वारा घोषित र्स्टाटअप इंडिया ग्रांड चैलेंज में ई-कामर्स कैटेगरी में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।
द 2021: हम एशिया की प्रतिष्ठित फोर्ब्स मैग्जीन में 30 इंडर 30 एन्टर प्रोन्योरशिप के लिए चुने गए।

सी के गुप्ता 9983355666

error: Content is protected !!