जिलाध्यक्ष ने वर्चुवल मीटिंग में आगामी कार्यकर्मो की रूप रेखा बनाई
ब्यावर,(हेमन्त साहू)। भाजपा सशक्त मण्डल अभियान के अंतर्गत अजमेर देहात विधानसभा प्रवासी ,मण्डल प्रवासी,मण्डल अध्यक्ष व मोर्चा जिलाध्यक्ष की वर्चुवल मीटिंग में सशक्त मण्डल, मोर्चों के मंडल कार्यकारिणी के गठन व आगामी कार्यकर्मो को लेकर रूप रेखा बनाई। बैठक को सम्बोधित करते हुऐ जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक देवीशंकर भूतड़ा ने कहा कि संगठन को बुथ स्तर तक मजबूत करने के प्रथम चरण में 1अगस्त से सशक्त मण्डल अभियान चल रहा है इस कार्य को हमे 15 सितम्बर तक पूर्ण करना है ताकि हम आगे के कार्यक्रम समय पर शुरू कर सके। भूतड़ा ने कहा कि अजमेर देहात में सभी मोर्चो का प्रदेश के निर्देशानुसार जिला स्तर पर गठन कर मंडल अध्यक्ष नियुक्ति का कार्य पूर्ण कर लिया है अब हमें मण्डल कार्यकारणी का कार्य भी आगामी दिनों में शीघ्र पूर्ण करना है। भूतड़ा ने देश के यशस्वी प्रधामंत्री नरेंद्र जी मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से 8 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा कार्यकर्मो,25 सितम्बर पंडित दीनदयाल जयंती को बुथ स्तर तक मनाने व 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर होने वाले चरणबद्ध कार्यकर्मो की जानकारी देते हुए मण्डल पर इन कार्यकर्मो की रचना बनाने के निर्देश दिये। बैठक में जिला महामंत्री जीतमल प्रजापत, रायचन्द बागड़ी, विधानसभा प्रवासी वीरमदेव सिंह,भवरसिंह,सुभाष वर्मा,विरेन्द्र सिंह कानावत,भेरुभाई गुजर,राजेन्द्र विनाइकिया,जगदीशसिंह रावत,सन्तोष रावत,डूंगरसिंह रावत,ओमप्रकाश पाराशर, कन्हैयालाल यादव,अनिल राठी,रूपचंद नाबेदा, वीरेंद्र सिंह कानावत,मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्जुन नलिया,मुकेश कवंर सहित अनेक वरिष्ठजनो ने विचार रखे।