शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने राज्य सरकार के नाम 7 सूत्रीय मांग पत्र विधायक को सौंपा
ब्यावर,(हेमन्त साहू)। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा ब्यावर एवं जवाजा की ओर से 7 सूत्रीय मांग पत्र को विधायक शंकर सिंह रावत को सौंपकर राज्य सरकार को प्रेषित करने का आग्रह किया गया है जिसमें 2004 के पश्चात नियुक्त शिक्षकों के लिए नई पेंशन स्कूल के स्थान पर पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जावे ,वेतन विसंगतियों के संबंध में पूर्व में गठित सामंत कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक की जावे, 2007 से 2010 तक के शिक्षकों की वेतन विसंगति तत्काल दूर करते हुए समस्त शिक्षकों की वेतन विसंगतियां दूर की जावे, शिक्षकों को बीएलओ कार्य से तत्काल मुक्ति दिलाते हुए अन्य समस्त गैर शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को मुक्त किया जाए , समुचित संसाधनों की उचित व्यवस्था होने तक ऑनलाइन उपस्थिति से वेतन आहरण की अनिवार्यता स्थगित की जावे, दिनांक 27.7. 2021 को सरकार द्वारा नवीन सेवा नियमों को लेकर जारी की गई अधिसूचना में शिक्षा व शिक्षक विरोधी प्रावधानों को संगठन द्वारा दिए गए अभीमत के अनुसार तत्काल संशोधित किया जावे, संगठन के संलग्न मांग पत्र पर तत्काल सक्षम स्तर पर वार्ता आयोजित करवा कर समुचित कार्रवाई की जावे। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रजापति जिला मंत्री रघुवीर सिंह चौहान ब्यावर अध्यक्ष नंद सिंह चौहान ब्यावर मंत्री मुकेश प्रजापति विभाग संगठन मंत्री गुरुशरण गोयल जिला सभध्यक्ष धन्ना सिंह रावत जवाजा मंत्री कमल किशोर वैष्णव जिला उपाध्यक्ष महिला गीता सोलंकी आदि ने ज्ञापन देकर सरकार से मांग की है।