भारत विकास परिषद अरावली शाखा अजमेर और रुक्मणी बिरला ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल के सीके बिरला हॉस्पिटल ले साथ स्वास्थ्य चर्चा चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
शाखा संरक्षक संदीप गोयल ने बताया कि इस अवसर पर सीके बिरला हॉस्पिटल सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर रुद्रदेव पांडे और अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अरुण परतानी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर रूद्रदेव पांडे ने हृदय की देखभाल से संबंधित विषयों पर अपने विचार रखें और किस प्रकार हम अपने हृदय को स्वस्थ रख सकते हैं और दिनचर्या में क्या परिवर्तन करने से लाभ होगा इस पर प्रकाश डाला ।
अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अरुण प्परतानी ने चर्चा के दौरान बताया कि हमें बॉडी को स्ट्रैचिंग करना चाहिए जिससे हमारे जॉइंट्स स्वस्थ रहें और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों से बच सकें उन्होंने बताया कि घुटनों के ऑपरेशन को लेकर वर्तमान में चल रही भ्रांतिया अब दूर हो रही है और नई से नई तकनीक का उपयोग किया जाता है।
सचिव रितेश गर्ग ने बताया कि इस स्वास्थ्य चर्चा कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने अपनी शंकाओं को चिकित्सकों के समक्ष रखा जिनका समाधान चिकित्सकों ने किया।
प्रकल्प प्रभारी सुमित टाक ने बताया कि इस अवसर पर सीके बिरला हॉस्पिटल जयपुर और भारत विकास परिषद अरावली के मध्य एक एसोसिएशन स्थापित हुआ है जिससे शाखा तथा उनके परिजनों को भविष्य में सीके बिरला हॉस्पिटल में उपचार के दौरान विशेष सुविधाएं दी जाएगी।
कार्यक्रम के अंत में चिकित्सकों तथा आयोजकों का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर शाखा के मोहित बंसल, अनुज गर्ग ,संजय मकवाना, नीरज कोठारी,कुंज बिहारी बंसल, बंटी कच्छावा, तरुण मीनावत , अलोक माहेश्वरी ,मनीष बंसल,लोकेश बंसल , लोकेश छीपा ,मिताली टाक ,खुशी बंसल, प्रीति मकवाना, किरण अग्रवाल ,तनु गोयल,ज्योति गर्ग सहित सदस्य उपस्थित रहे।
संरक्षक
संदीप गोयल
9352004484