मित्रता शान शौकत उसमे अमीरी गरीबी नही होती-महामंडलेश्वर जगदीश पूरी

केकडी 19 सितंबर【पवन राठी】
गीता भवन में छीतरमल रामगोपाल रामदेव जेतवाल द्वारा आयोजित भागवत कथा में महामंडलेश्वर जगदीश पुरी जी महाराज ने आज कृष्ण सुदामा दृष्टांत पर व्याख्यान देते हुए कहा कि मित्रता में गरीब अमीर का फर्क नही होता है जब सुदामा कृष्ण से मिलने पहुंचते है तो कपड़े फटे हुए पांवों में खून बह रहा था और बहुत दिन हैं हालत में पहुंचे थे पर कृष्ण को सूचना मिलते ही उन्होंने सुदामा को बुलवाया व गले लगाकर आपने सिंघासन पर बैठाया व सुदामा के चरण
प्रजीक्षालन किये तो बहुत उदास हुए और इधर रुकमणी ने सुदामा की जीर्णशीर्ण- हालत में सिंघासन पर बेठे देखा तो संकोच में पड़ गई कि ये कृष्ण को क्या हो गया यह देख कृष्ण ने रुक्मणि से कहा कि यह मेरा मित्र सुदामा है गुरुकुल का साथी बड़े वर्षो बाद मिला है,इनकी व्यवस्था करे, सुदामा भी महीनों यक वहां राजशाही पोशाक में सोने चांदी के बर्तनों में भोजन कर आतिथ्य में रहकर तन्दरुस्त ओर स्वस्थ हो गए और अपने घरबार को भूल से गए,अब जाने को कहने लगे तब कृष्ण ने कहा कि आते रहना, जब जाने का वक्त हुआ तो कृष्ण ने कहा कि सुदामा यह वस्त्र तो यहां के है, भारिमन से सुदामा ने विदा ली और अपने गाँव लौट गए पर गांव की जगह आलीशान नगर देखकर अचकचाए ओर पूंछने लगे कि यह कौनसा नगर है तो निवासी बोले सुदामा पूरी पर सुदामा को विश्वास नही हुआ पर आगे बढ़े तो वही मोड़ गलियां पहचानकर आगे बढ़े तो खुद की झोंपड़ी की जगह महल देखकर रोने पीटने लगे कि कुछ पाने के चक्कर मे झोपड़ी ओर मेरी ब्राम्हणी भी चली गई ,उनकी चीख पुकार सुनकर ऊपर महल में से उनकी पत्नी बोली स्वामी क्यो रो रहै हो ऊपर चले आओ पर सुदामा बोले कुछ नही दीया है तुंम तो आओ किसके घर मे गई हो तब ब्राम्हणी बोली आजओ स्वामी यह अपना ही निवास है सब कृष्ण जी की लीला है, सुनकर सुदामा बोले प्रभु लीला अपरम्पार है पहले तो कपड़े भी खुलवा लिये ओर यहां महल अटारी खड़े करवा दिए ऐसे प्रभु के लिए गरीबी अमीरी आपसी सम्बन्धो से ऊपर है । भागवत कथा के दौरान गुलाबपुरा से आये दिनेश तोषनीवाल,भीलवाड़ा से आये संजय निमोदिया,केकडी प्रधान होंनहार सिंह,पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह शक्तावत,भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका,भाजपा अध्यक्ष अनिल राठी,आईटी प्रकोष्ठ संयोजक रोहन राठी,रोहित जांगिड़,सुरेश राठी ने व्यास पीठ पर आसीन महामंडलेश्वर जगदीशपुरी जी का का माल्यार्पण कर स्वागत किया व आशीर्वाद लिया।आगंतुक सभी भक्तजनों का सत्संस्कार सेवा समिति अध्यक्ष सुभाष न्याति व मंत्री चन्द्र प्रकाश विजयवर्गीय ने उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया।

error: Content is protected !!