प्रषासन शहरो की ओर अभियान मेें पट्टे वितरण करने बाबत् पत्र सौपा

आज दिनांक 26 अक्टूबर 2021 – नगर निगम पार्षद नरेष सत्यावना के नेतृत्व में माननीय कंुजीमल मीणा प्रमुख शासन सचिव नगरीय विकास विभाग को प्रषासन शहरो की ओर अभियान मेें पट्टे वितरण करने बाबत् पत्र सौपा गया।
यह जानकारी देते हुए जनसेवक ने बताया कि राजस्थान सरकार की मंषा के अनुरूप नगर निगम अजमेर के द्वारा पट्टा वितरण अभियान में तीव्र गति से कार्य सम्पादित कराये जाने के लिए प्रमुख शासन सचिव को पत्र सौप कर अभियान के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न वार्डो के षिविर में मतदाताओं की सुविधा के लिये निर्वाचन विभाग का प्रतिनिधि भी 1990 की मतदाता सूची लेकर उपस्थित होने के आदेष प्रदान करें जिससे पट्टे के लिये आवेदन करने वालो को एक ही जगह पर सभी सुविधा उपलब्ध कराने, अजमेर विकास प्राधिकरण से सभी कच्ची बस्तीयॉं नगर निगम अजमेर को मूल रिकार्ड सहित हस्तांतरण करने के ओदष करवाने, कच्ची बस्ती के निवास करने वालो का पुनः सर्वे करवाकर ए.डी.ए. के द्वारा सर्वे में 2004 की सूची है जबकि वर्तमान में कई नये परिवार निवास कर रहे है उनका पुनः सर्वे करवाये जाने, कई गरीब परिवार पहाड़ी क्षेत्र व वन विभाग की भूमि पर बरसो से निवास कर रहे है एसे परिवार को पट्टा जारी करने के लिए भी सरकार से दिषा निर्देष प्रदान कराये जाने की मांग की ताकि कब्जा धारको को पट्टा मिल सके तथा कच्ची बस्ती डिनोटी पाईट की जाती है तो वहॉं निवास करने वालो के पट्टे शुल्क में रियायत प्रदान की करने हेतु पत्र सौपा गया ताकि पट्टे वितरण कार्य में गति आ सकेगी।
इस दौरान पार्षद नरेष सत्यावना, श्याम प्रजापति, मनीष सेठी, पिंकी बालोटिया मौजद रहे।

error: Content is protected !!