केकड़ी 28 दिसंबर(पवन राठी)केकड़ी शहर ने मंगलवार प्रातः 4 बजे से मौसम ने अचानक अंगड़ाई ली और आसमान ने बरसना शुरु कर दिया।इस बारिश के दौर ने शहर को लगभग एक घंटे अपनी गिरफ्त में रखा। उसके शहर कोहरे की चादर में लिपट गया ।आलम यह हो गया था कि कुछ दूरी पर खड़ा व्यक्ति भी साफ नजर नही आ रहा था।इससे सर्दी बढ़ गई और लोग अपने गर्म कपड़ो में नजर आने लगे।कोहरे की मार सबसे ज्यादा वाहन चालकों पर पड़ी विजिबिलिटी नदारद हो जाने के कारण वाहनों की हेड लाइट्स दिन में भी जलानी पड़ी अनेक स्थानों पर लोगो ने अलाव जलाकर अपनी सर्दी मिटाने का जतन किया।जैसे जैसे दिन परवान चढ़ने लगा चाय की रेहड़ियों और पकोड़ी वालो के यंहा भीड़ जमा होने लगी।दिनभर सूर्यदेव आंख मिचौनी का खेल खेलते नजर आए।पूरे दिन शहर सर्दी की गिरफ्त में रहा।