केकड़ी 28 दिसंबर(पवन राठी) । लायंस क्लब केकड़ी एवं डीडी नेत्र फाउंडेशन कोटा के संयुक्त तत्वावधान में 9 जनवरी 2022 रविवार को प्रातः 10:00 बजे निशुल्क नेत्र चिकित्सा व ऑपरेशन शिविर आयोजित होगा । लायंस क्लब केकडी के अध्यक्ष लॉयन एस एन न्याति ने बताया कि विशाल निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर श्री एस के गुप्ता रिटायर्ड ईडी ओएनजीसी के सौजन्य से आयोजित होगा । प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन बृजेश गुप्ता ने बताया कि 9 जनवरी 2022 रविवार को लायंस भवन पोकी नाडी जयपुर रोड केकड़ी में जांच ऑपरेशन योग्य मरीजों का चयन किया जाएगा । लायंस क्लब के सचिव निरंजन चौधरी ने बताया कि 9 जनवरी को चयनित हुए ऑपरेशन वाले मरीजों को बस में बिठाकर कोटा ले जाया जाएगा । 10 जनवरी को उनका लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा । कोषाध्यक्ष लायन जगदीश फतेहपुरिया ने बताया कि मरीजों को ले जाने व आवास भोजन व्यवस्था लायंस क्लब केकड़ी द्वारा होगी ।