जिला प्रमुख श्रीमती सुशील कवंर पलाड़ा की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनसुनवाई 29 को

अजमेर, दिनांक 28.12.2021। श्रीमती सुशील कंवर पलाडा जिला प्रमुख अजमेर की अध्यक्षता में दिवस बुधवार दिनांक 29.12.2021 को प्रातः 11ः15 बजे से जिला प्रमुख महोदया के कक्ष में जनसुनवाई का आयोजन किया जायेगा। जनसुनवाई में सदैव की भांति प्राप्त प्रकरणो की प्रकृति अनुसार कार्यवाही कर आमजन को तत्काल राहत पहुंचाने का कार्य किया जायेगा। जनसुनवाई में डॉ. गौरव सैनी मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद अजमेर, श्री मुरारी लाल वर्मा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर एवं अधीनस्थ पांचो विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगें।
दीपक कादीया
7737597589

error: Content is protected !!