भा ज पा शहर मंडल की बैठक सम्पन्न

केकड़ी 10 जनवरी(पवन राठी)
भारतीय जनता पार्टी के केकडीशहर मंडल की आवश्यक बैठक रविवार को समर्पण निधि संग्रह अभियान को लेकर आजीवन समर्पण निधि जिला सहसंयोजक राव वीरभद्र सिंह के सानिध्य में संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनिल राठी ने की बैठक में आजीवन संग्रह निधि के जिला सह संयोजक वीरभद्र सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और पार्टी में कार्यक्रम अनवरत जारी रहते हैं वह पार्टी पारदर्शिता के साथ कार्य करती है इसलिए पार्टी के कार्यक्रमों को व्यवस्थित व सुचारू रूप से चलाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से कोष एकत्रित करती है जिससे संगठन के कार्य चलाए जाते हैं इसी क्रम में पहले जिला स्तर पर यह कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें बड़ी राशि के सहयोग कर्ताओं ने अपना सराहनीय योगदान प्रदान किया। अब मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें केकड़ी शहर मंडल को आज लांचिंग बैठक में उपस्थित सहयोग कर्ताओं ने उदार मन से अपने समर्पण राशि की घोषणा की जिसमें प्रमुख रुप से वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णानंद तिवाडी,पार्षद मिश्रीलाल डसानिया, पार्षद व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी, आजीवन सहयोग निधि सह संयोजक व पार्षद लोकेश साहू, किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी,महिला मोर्चा जिला महामंत्री इंदु मित्तल,किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष विनोद गोठरवाल, जिला आयोजना समिति सदस्य नन्दकिशोर जेतवाल,मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर,पार्षद काली देवी,अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष महेश नायक, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता राठी, सीमा जेतवाल,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह,संजय वर्मा ने अपना सहयोग करने की घोषणा की,आज लगभग एक लाख पचास हजार रु का समर्पण राशि की घोषणा हुई। बैठक को प्रधान होनहार सिंह राठौड़,पूर्व चेयरमेन अनिल मित्तल, पूर्व विधायक गोपाल धोबी,मंडल अध्यक्ष अनिल राठी नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी ने भी संबोधित करते हुए सभी से पार्टी हित में अपना समर्पण करने का आह्वान किया पार्षद लोकेश साहू ने सभी का आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!