प्रश्न पत्रों की मॉडल उत्तर कुन्जियाँ वेबसाइट पर जारी
अभ्यर्थी बुधवार से दर्ज करा सकते है ऑनलाइन आपत्ति
अजमेर, 10 जनवरी। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा प्रधानाध्यापक, प्रवेशिका विद्यालय (संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा, 2021 के प्रथम व द्वितीय प्रश्न-पत्रों की मॉडल उत्तर कुंजियाँ आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गयी है। यदि किसी भी अभ्यर्थी को इन मॉडल उत्तर कुंजियों पर कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ दिनांक 12 जनवरी 2022 से दिनांक 14 जनवरी 2022 को रात्रि 12ः00 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करवा सकता है। आयोग द्वारा 11 अक्टूबर 2021 को इस परीक्षा का आयोजन किया गया था।
मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही प्रविष्ट करें आपत्तियाँ
आपत्तियाँ आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही प्रविष्ट करें। इस परीक्षा के मॉडल प्रश्न-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आपत्ति प्रामाणिक (Standard, Authentic) पुस्तकों के प्रमाण सहित आॅनलाईन ही प्रविष्ट करें । वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों के अतिरिक्त यदि कोई अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज करवाते हैं तो उन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
आयोग द्वारा प्रत्येक प्रश्न हेतु आपत्ति शुल्क रु 100/- (सेवा शुल्क अतिरिक्त) निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी द्वारा एसएसओ आईडी पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल पर उक्त परीक्षा के लिए उपलब्ध लिंक (Question Objection) के माध्यम से प्रश्नों पर आपत्तियां दर्ज की जा सकती हैं।
आपत्ति शुल्क का भुगतान ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से अथवा पोर्टल पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे से भी किया जा सकता है। आयोग द्वारा शुल्क वापस लोैटाने का प्रावधान नहीं है। शुल्क के अभाव में आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही प्रस्तुत करें। ऑनलाइन आपत्तियों का लिंक दिनांक 12 जनवरी 2022 से दिनांक 14 जनवरी 2022 को रात्रि 12.00 बजे तक ही उपलब्ध रहेगा। इसके पश्चात् लिंक निष्क्रिय हो जाएगा। अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। आपत्तियां केवल एक बार ही ली जाएंगी। ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर अभ्यर्थी [email protected] पर ई-मेल से अथवा फोन नम्बर 9352323625 व 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।