अजमेर ! पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष गुलाम मुस्तफा कुलदीप कपूर फकरे मोइन महासचिव शिव कुमार बंसल आरिफ हुसैन महेश चौहान ब्लॉक अध्यक्ष इमरान सिद्दीकी ने भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी के बयानों की कड़े शब्दों में निंदा की है ! कांग्रेसियों ने एक प्रेस वक्तव्य जारी कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मुस्लिम वर्ग के प्रति कथनी और करनी में फर्क है। भारतीय जनता पार्टी मुस्लिम वर्ग को गुमराह करने के लिए दोहरी नीति अपना रहा हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में भारतीय जनता पार्टी ने मुस्लिम वर्ग के एक प्रत्याशी को चुनाव में टिकट दिया ! भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा में चुनावी टिकट ऊपर से थोपने का रिवाज नहीं है यहां टिकट जनमत के आधार पर मिलता है यानी जिस कार्यकर्ता का जनता से सीधा जुड़ाव है और जनता उसे जनप्रतिनिधि के रूप में देखना चाहती है तो उनकी मांग के बाद टिकट देकर चुनाव लड़ाती है। पर कांग्रेसियों ने तंज कसते हुए कहा कि राजस्थान में भाजपा ने मात्र एक टिकट मुस्लिम वर्ग को दिया था राजस्थान में भाजपा के पास मुस्लिम वर्ग का कोई भी प्रत्याशी चुनाव लड़ने योग्य नहीं था क्या ? जबकि कांग्रेस ने 15 मुस्लिम वर्ग के प्रत्याशियों को मैदान में उतारा था जिसमें से 8 विधायक है!
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कट्टर हिंदुत्व का एजेंडा लेकर चल रहे हैं कांग्रेस पार्टी ही मुस्लिम वर्ग की सच्ची हितैषी है ! राजस्थान सरकार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुस्लिम वर्ग के विकास के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं और राजस्थान विधानसभा में मुस्लिम वर्ग के आठ विधायक है। जबकि भारतीय जनता पार्टी का नारा सबका साथ सबका विकास मात्र जुमलेबाजी हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार ने देश में विकास के कार्य किए हैं तो वीर सावरकर हिंदुत्व धारा 370 एवं राम मंदिर के नाम पर वोट क्यों मांग रही हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अल्पसंख्यक विरोधी सरकार है और उन्होंने पिछले 7 साल में अल्पसंख्यक वर्ग के विकास के लिए कोई भी कदम नहीं उठाया है केवल देश में होने वाले पांच राज्यों के चुनाव में केवल झूठा प्रचार कर मुस्लिम वर्ग के वोट हासिल करना चाहती है।