43 पॉजिटिव 371 की हुई थी जांच
केकड़ी 10 जनवरी (पवन राठी)कोरोना का सोमवार को केकडी क्षेत्र में महा विस्फोट हुवा। जब 43 पॉजिटिव एक ही दिन में आये।
पी एम ओ डॉ गणपत राज पुरी ने बताया कि 371 सम्पल्स की जांच में 43 नए पॉजिटिव केकड़ी क्षेत्र में मिले है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगो को होम आइसोलेट कर दिया गया है और उनके संपर्क में आने वालों की चिकित्सा विभाग ने जानकारी जुटाने का कार्य युद्ध स्तर पर प्रारम्भ कर दिया गया है।
गौर तलब है कि कोरोना की तीसरी लहर में सोमवार को सर्वाधिक संख्या में 43 पॉजिटिव मिले है।