राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान द्वारा 75 जरुरतमंद परिवारों का राशन राहत

अजमेर , 1 फरवरी 2022: राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान ने कोविड19 वैश्विक महामारी के कारण अजमेर के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्वेश्य से, सूखे राशन के वितरण का कार्य प्रारंभ किया
राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान ने ग्रामीण क्षेत्र में सर्वे कर के ऐसे लोगो की पहचान की जो दैनिक आवश्यकताओं जैसे की किराना का सामान , चिकित्सा से जुड़े सामान मुश्किल ही लोगो तक पहुंच पाते हैं।
संस्था के कार्मिकों ने अजमेर के 5 ग्रामीण क्षेत्र तबीजी, डूमाडा,आंबा,नदी -II, सोमलपुर का चयन कर राशन वितरण किया। राशन वितरण के दौरान तबीजी के सरपंच राजेंद्र जी गेना द्वारा खाद्य सामग्री से लदे ट्रक को फील्ड में रवाना किया साथ ही संस्था द्वारा इस मानवीय राहत कार्य की ग्रामीण क्षेत्र के गणमान्ने व समुदाय सदस्यों ने प्रशंशा की ओर आभार व्यक्त किया।
संस्था के संस्थापक डॉ एस एन शर्मा ने बताया कोविड वेलवेयर किट में आधारभूत सामग्री जैसे ( आटा,चावल,चीनी,सोयाबीन, दाल, तेल, मसाले,साबुन, इत्यादि शामिल है। साथ ही हाइजीन किट का भी वितरण किया ) ये सामग्री जरुरतमंद लोगो को एक माह के लिए खाद्य सुरक्षा प्रधान करेगी।

error: Content is protected !!