पूर्व विधायक डॉ श्री गोपाल बाहेती मनोनीत पार्षद कपिल सारस्वत ,हेमंत जोधा ,सैयद फैजल ,मनवर खान,सुमित मित्तल, उमेश शर्मा, हेमराज खारोलिया ,पीयूष सुराणा, प्रेम सिंह ने आम बजट पेश होने के बात कहा कि सरकार ने देश के वेतनभोगी वर्ग और मध्य वर्ग को राहत नहीं देकर उनके साथ विश्वासघात किया है। भारत का वेतनभोगी वर्ग एवं मध्य वर्ग महामारी, वेतन में चौतरफा कटौती और कमरतोड़ महंगाई के इस दौर में राहत की उम्मीद कर रहा था वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री ने एक बार फिर से अपने प्रत्यक्ष कर से संबंधित कदमों से इन वर्गों को बहुत निराश किया है कांग्रेसी नेताओं ने कहा बजट ना तो किसानों के हित में है ना ही इसमें छोटे उद्योगों और युवाओं को राहत है।।