केकड़ी 8 फरवरी (पवन राठी)विद्या भारती द्वारा आयोजित विज्ञान बाल वर्ग प्रश्न मंच प्रतियोगिता में पटेल आदर्श विद्या निकेतन बालिका की छात्राओं ने बाजी मारी है।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका माया ओझा ने बताया कि इस ऑनलाइन प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं तनु पांचाल- प्रियांशी सेन और कोमल साहु ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय ही नही अपितु पूरे जिले को गोरावांवित किया है। इस उपलब्धि के लिए प्रबंध समिति और विद्यालय परिवार द्वारा तीनो छात्राओं को शुभकामनाएं दी है।टीम प्रभारी का दायित्व गीता प्रजापत ने निभाया।
विजेता तीनो छात्राये राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चित्तौड़ प्रांत का प्रतिनिधित्व करेगी।