नरेष सत्यावनाआज दिनांक 08 फरवरी 2022 – पार्षद नरेष सत्यावना ने विज्ञप्ति जारी कर बातया कि नगर निगम के अधिकारियों को करीब 2 महिनो से टुटे फेरोकवर व क्रोस को बनवाने के लिए कहते आ रहे है लेकिन अधिकारियों के जु तक नहीं रेगती है। पार्षदो के जनरल कार्य के अन्दर छोटे-मोटे काम कराने की बातो को तो अर्न्गल कर देते है और जब किसी विधायक द्वारा इन अधिकारियों को कोई फोन भी कर देता है तो तुरन्त दुसरे ही दिन लाखो के काम करा दिये जाते है जबकि विधायकों को राज्य सरकार का इतना बजट मिलता है कि वो यहा सोचते है कि इसे कहा लगाया जाये । विधायको को बड़ा बजट मिलने के बाद भी वह नगर निगम के बजह में सारे काम कराने पर उतारू रहते है और जब इन अधिकारियों को कोई छोटा सा काम पार्षदो द्वारा बोला जाता है तो पता नहीं इनकी जान क्यों निकल जाती है।
इसी के चलते पार्षद नरेष सत्यावना द्वारा स्वयं खर्चे पर फेरोकवर बनाया जायेगा जिससे वार्ड वासियों को निजात मिल सके भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी की आयुक्त महोदय से षिकायत की जायेगी।