मदार डिपो में एच आर एम एस तथा अन्य परिवेदना निवारण शिविर का आयोजन

अजमेर मंडल पर आज दिनांक 12.02.2022 को मंडल के कोच केयर कॉम्प्लेक्स मदार (मदार डिपो) पर एचआरएमएस एवं अन्य परिवेदना निवारण शिविर का आयोजन किया गया I मंडल रेल प्रबंधक महोदय श्री नवीन कुमार परसुरामका के मार्गदर्शन में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री हेमंत सुलानिया के निर्देश पर सहायक कार्मिक अधिकारी श्री शैलेश चौधरी की उपस्थिति में मंडल के कल्याण निरीक्षकों व कार्मिकों द्वारा प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित इस शिविर में 124 रेल कर्मचारियो की समस्याओं व शिकायतों में से 116 का निवारण शिविरस्थल पर ही कर दिया गया, शेष का निवारण भी शीघ्र ही कर दिया जाएगाI
उल्लेखनीय है कि मंडल के विभिन्न स्टेशनों व कार्यालयों में रेल कर्मचारियों हेतु विकसित किए गए एच आर एम एस (ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम) अर्थात मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली पोर्टल से संबंधित समस्याओं के निवारण के लिए इस प्रकार के कैंप आयोजित किए जा रहे हैं । दिनांक 11.2. 2022 को मंडल कार्यालय अजमेर में इसी प्रकार का कैंप आयोजित किया गया था। आगामी दिनांक 14.2.2022 को रेलवे स्टेशन अजमेर पर यह शिविर आयोजित किया जाएगा।
इस प्रणाली को रेलवे कर्मचारियों को अपने वेतन वृद्धि, पदोन्नति और परिवार के रिकॉर्ड आदि से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के लिए विकसित किया गया है| इस प्रणाली का मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाना, साथ ही कर्मचारियों की सेवा रिकॉर्ड को इलेक्ट्रॉनिक बनाना है, जिससे कर्मचारी अपनी सेवा एवं सुविधा संबंधी जानकारी स्वयं देख सकते हैं|

मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर

error: Content is protected !!