युवा नेता आजाद सिंह राठौड़ के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर एवं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का पुतला फूंककर विरोध दर्ज करवाया।
राठौड़ ने बताया की भारतीय जनता पार्टी के नेता व असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उत्तराखण्ड में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी जो की वर्तमान में निर्वाचित लोकसभा सांसद भी है, उनके बारे में अपने सम्बोधन में अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया है। जिसकी हम कड़े शब्दों में निन्दा करते है।
राठौड़ ने बताया की लोकप्रिय जनप्रतिनिधी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के बारे में इस प्रकार के असभ्य शब्दों का प्रयोग बर्दाश्त करने योग्य नहीं है, बिस्वा के बयान से कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को भारी ठेस पहुंची है। एक जनप्रतिनिधि को अपने सम्बोधन में शब्दों की मर्यादा को ध्यान में रखकर अपनी बात रखनी चाहिए, इस प्रकार की ओछी हरकत बहुत ही शर्मनाक है।
संस्कारों एवं सभ्यता की बातें करने वाली भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा समय समय पर अपने उद्बोधनों में निम्न स्तर के शब्दों का उपयोग किया जा रहा है, इस तरह की अमर्यादित भाषा सभ्य समाज में स्वीकार योग्य नहीं है।
राठौड़ ने राष्ट्रपति से मांग की है कि इस प्रकार के घटिया एवं ओछे बयानों की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए।
राठौड़ ने बताया कि अगर समय रहते हिमंत बिस्वा सरमा पर कार्यवाही नहीं की जाती है तो भारी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
इस अवसर पर बाड़मेर जैसलमेर इंटक प्रभारी जगदीश सिंह चौहान, इंटक जिलाध्यक्ष मुल्तान सिंह महाबार, पूर्व यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष नारायण बृजवाल, बी.एल. जेलीया, विजय मायला, पेंपसिंह, सुमेर सिंह, गोविंददान, सवाईसिंह लुणु, सलीमखान, महेंद्र सिंह, इलीयास खान, अरुण राव, जालमसिंह , स्वरूप खान, कैलाश सोनी, नवीन सोनी , हितेश पवार के साथ साथ कांग्रेस पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।