स्कूल बसों के ड्राइवर व बसों की जांच की जाए

कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता व मानव अधिकार परिषद के अध्यक्ष शैलेश गुप्ता ने आज जैसलमेर जिले में एक स्कूली बस अनियंत्रित होकर पलटी खा गई उसमें दो बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और 20 बच्चे घायल हो गए हैं जिस पर शैलेश गुप्ता ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि देते हुए रोष प्रकट करते हुए कहा कि पूरे राजस्थान के हर जिले में सभी स्कूलों की बसों की जांच होनी चाहिए
कांग्रेस नेता शैलेश गुप्ता ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि अजमेर शहर में दर्जनों की संख्या में स्कूली बस चल रही है परंतु सालों से किसी भी स्कूल बस का ना तो आरटीओ ने ना ट्रैफिक पुलिस ने कभी चालान किया ना उनके कागजों की जांच (फिटनेस) की साथ ही इन बसों को चलाने वाले ड्राइवरों के लाइसेंस की भी आज तक कभी जांच नहीं की कई ड्राइवर शराब पी के स्कूली पर चलाते हैं मोबाइल पर बात करते हुए बस चलाते हैं मनचाही जगह पर बच्चों को उतार देते हैं चढ़ा लेते हैं कोई नियम कायदे इन बस के ड्राइवर एवं बस वालों में नहीं है । स्कूल प्रबंधक एवं ड्राइवर खुलेआम सैकड़ों बच्चों के जीवन के साथ खुलेआम खिलवाड़ कर रहे हैं।
शैलेश गुप्ता ने जिला परिवहन अधिकारी व यातायात पुलिस से अजमेर शहर की सभी बसों की जांच कराने की मांग की है और जो भी स्कूल प्रबंधक इसमें दोषी पाए जाए उसी स्कूल की मान्यता रद्द की जाए

error: Content is protected !!