30,000 वर्गफीट में फैला यह अगली पीढ़ी का शोरूम संपूर्ण ‘फिजिटल’ रिटेल अनुभव की पेशकश करेगा
मोटरसाइकल्स और स्कूटर्स बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने जयपुर, राजस्थान में अपनी नई अत्याधुनिक डीलरशिप सूर्या हीरो का उद्घाटन किया है। इस प्रकार कंपनी ने अपने ग्राहकों को उन्नत डिजिटल सेवाएं प्रदान करने के अपने प्रयासों को गति दी है।
वीकेआई एरिया, रोड नंबर 8, सीकर रोड, जयपुर, राजस्थान में स्थित यह नई सुविधा 30,000 वर्गफीट से ज्यादा के क्षेत्र में फैली हुई है। अगली पीढ़ी की यह सुविधा हीरो 2.0 प्रोजेक्ट के अंतर्गत अपने ग्राहकों के लिये भौतिक और संपूर्ण डिजिटल रिटेल प्रस्ताव का संयोजन, यानि अनूठा ‘फिजिटल’ अनुभव है। इसके द्वारा हीरो मोटोकॉर्प के रिटेल नेटवर्क के विकास का अगला चरण प्रस्तुत किया गया है।
सूर्या हीरो बिक्री और ग्राहक सेवा से जुड़ी सभी जरूरतों के लिये एक संपूर्ण दुकान का काम करेगी। इस डीलरशिप पर हीरो ब्राण्ड के मर्चेंडाइज और एसेसरीज की सबसे नई श्रृंखला भी होगी।
इस लॉन्च पर अपनी बात रखते हुए, हीरो मोटोकॉर्प में सेल्स एवं आफ्टर सेल्स के हेड श्री नवीन चौहान ने कहा, “हम भारत में अपनी नई अत्याधुनिक डीलरशिप को लॉन्च कर बहुत खुश हैं। इस आधुनिक शोरूम के हर तत्व में हीरो ब्राण्ड की विशेषताएं निहित हैं और यह एक अनूठे प्रगतिशील अनुभव का निर्माण करता है। हीरो 2.0 हर पहलू में हमारे ग्राहकों को खुश करने की हमारी इच्छा का आधुनिक प्रतिबिम्ब है, जिसकी शुरूआत ग्राहक के डीलरशिप में कदम रखते ही होती है। यहाँ का माहौल आधुनिक डिजाइन, डिजिटलीकरण और संवादपरक शहरी परिदृश्य का संपूर्ण संयोजन है। पारंपरिक ऑटोमोटिव डीलरशिप के विपरीत, नई लॉन्च हुई यह दुकान एक संवादपरक और रोचक जगह है, जो ग्राहकों से तुरंत जुड़ाव बनाती है।”
हीरो मोटोकॉर्प के अग्रणी डीलर भागीदारों में से से एक और सूर्या हीरो के प्रबंध निदेशक श्री भारत सनेजा ने कहा, “राजस्थान हमारे लिये एक महत्वपूर्ण बाजार रहा है और हीरो मोटोकॉर्प की अगली पीढ़ी वाली डीलरशिप का जयपुर में आना बिलकुल उचित है। ग्राहक संतोष हमेशा से हमारे लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण रहा है और जयपुर के भीतर तथा आस-पास अपने ग्राहकों के लिये इस ‘फिजिटल’ अनुभव की पेशकश करते हुए हम काफी खुश हैं।”
इस शोरूम में एक एक्सपीरियेंस ज़ोन है, जहाँ की वर्चुअल रियलिटी ग्राहकों को हीरो मोटोकॉर्प की उत्पाद श्रृंखला पर नवीनतम जानकारियाँ देती है। एक बड़े स्क्रीन पर हीरो प्रोडक्ट कॉन्फिग्युरेटर (एचपीसी) के साथ डिस्प्ले होने वाला संवादपरक वर्चुअल प्रोडक्ट प्रेजेंटेशन अपनी पसंद के अनुसार मोटरसाइकल और स्कूटर का मूल्यांकन और चयन करने में ग्राहकों की सहायता करता है।
********
अधिक जानकारी के लिए:
www.heromotocorp.com | FB: HeroMotoCorpIndia | Twitter: @HeroMotoCorp | IG: HeroMotoCorp