हर्षोल्लास से मनाई होली

केकड़ी 19 मार्च(पवन राठी)होली का त्योहार केकड़ी शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रो में होलिका दहन पारंपरिक तरीको से पूर्ण विधि विधान से सम्पन्न हुवा।
धुलंडी के दिन सरकारी कर्मचारियों द्वारा गुलाल लगा एक दूसरे को शुभकामनाएं दी गईं।
19 मार्च शनिवार को पुलिस वालों द्वारा जमकर होली खेली गई और डी जे की धुनों पर जमकर ठुमके भी लगाये गए।
इस अवसर पर सिटी और सदर थाने के सभी कार्मिक उपस्थित थे।
पुलिस उप अधीक्षक खींव सिंह शहर थानाधिकारी सुधीर कुमार उपाध्याय सदर थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा भी उपस्थित थे।एक दूसरे के गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। आमतौर पर रोब झलकने वाले पुलिस कर्मियों के चेहरे पर त्योहार की मुस्कान देखने को मिली जो आपसी भाईचारे स्नेह और सोहाद्र को दर्शाती प्रतीत हो रही थी।

error: Content is protected !!