शुक्र और गुरु को धन का ग्रह माना गया है। शुक्र विलासिता देता है और गुरु धन, दोनों के कॉम्बिनेशन से हमारे जीवन में आराम और पैसा मिलता है। भाग्य रेखा के बिना तो संपाति मिल ही नहीं सकती और मस्तिषक रेखा जिसे मातृ रेखा भी कहते है पैतृक सम्पति दिलाती है।
हथेली पर धन के शुभ चिन्ह
शुक्र हाथ में उच्च होना चाहिए। शुक्र पर्वत उठा हुआ होता है तो व्यक्ति को ससुराल से भी धन मिलता। धनी जीवन साथी से शादी होती है। जीवन में सभी प्रकार के भौतिक सुख प्राप्त होते है। गाड़ी, बंगला अच्छे कपड़े खान पान किस्मत में होता है।
शुक्र पर वर्ग का निशान धनी घर में विवाह कराता है। अगर गुरु पर्वत पर हाथ में क्रास है तो आपको विवाह के पश्चात विपुल धन प्राप्त होने की सम्भवना होती है।
कलाई में बने मणिबन्द की रेखाओं का सम्बन्ध हमारे पूर्व जन्म के कर्मों से भी है। तीन साफ सुथरी मणिबन्द रेखाऐं हमें अच्छी विद्या और धन दिलाती है। इनसे यह भी ज्ञात होता है कि हमारे कर्म पिछले जन्म में उच्च रहें होंगे।
मणिबंध से साफ सुथरी रेखा निकलती है और उपर हथेली में जाती है तो धन के साथ मान-सम्मान भी मिलता है।
जब धन सम्पति की बात हो तो भाग्य रेखा मुख्य रेखा है। लम्बी भाग्य रेखा का होना जीवन में प्रगति की निशानी है। भाग्य रेखा पर त्रिकोण हो तो अचल सम्पति मिलती है। कलाई से निकली हुई भाग्य रेखा अगर शनि पर्वत तक पहुँच जाती है तो व्यक्ति , व्यापार और धन वाहन आदि सुखों से युक्त होता है।
मस्तिष्क रेखा पर त्रिकोण होने से पिता से पैतृक सम्पति मिलती है। ननिहाल से जायदाद का लाभ होता है।
हाथ में दो सूर्य रेखा हो तो व्यक्ति को यश, पुत्र और विपुल सम्पति दिलाता है।
अचानक धन लाभ दिलाने वाले चिन्ह
=======================
अगर भाग्य रेखा सूर्य पर जाये तो अचानक धन मिलता है , व्यक्ति लॉटरी से बहुत पैसे कमाता है। स्त्री वर्ग के लिए यह रेखा उच्च घर में विवाह का सूचक है।
मछली का चिन्ह हथेली में अत्यन्त शुभ माना जाता है। इस चिन्ह के होने से अचानक धन की प्राप्ति होती है। चन्द्रमा पर यह चिन्ह विदेश से लाभ दिलाता है।
राहु पर त्रिकोण बहुत कम लोगों के हाथ में होता है यह शेयर सट्टे से अचानक धन दिलाता है। बुध रेखा की शाखा व्यक्ति को व्यापारिक बुद्धि देती है और जातक को व्यापार में अचानक बहुत लाभ होता है।
राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।