राजीव शर्मा होंगे केकड़ी के नए डी टी ओ

केकड़ी 28 अप्रैल (पवन राठी)राजस्थान के सड़क एवम परिवहन आयुक्त कन्हैया लाल स्वामी द्वारा जारी आदेशो से राजीव शर्मा को अजमेर के कार्यवाहक जिला परिवहन अधिकारी को केकड़ी ट्रांसफर किया गया है और केकड़ी से रविन्द्र जोशी को दौसा ट्रांसफर किया गया है।इनका ट्रांसफर पदोन्नति पर किया गया है जो दौसा में एडिशनल आर टी ओ पद पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।
केकड़ी स्थानांतरित राजीव शर्मा ने बताया कि राजस्व वसूली के लक्ष्य प्राप्ति सहित सड़क हादसों को रोकने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

error: Content is protected !!