लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा क्लब के पूर्व कोषाध्यक्ष लायन अनिल चौरडिया के पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री धर्मीचंद जी चौरडिया की पुण्य स्मृति में शुक्रवार, दिनांक 3 जून को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक अजमेर जिले के सबसे बड़े राजकीय जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में आने वाले रोगियों एवम उनके परिजनों के अलावा अन्य व्यक्तियों को शुद्ध एवम सात्विक भोजन की सेवा दी गई
अध्यक्ष लायन निलेश अग्रवाल ने बताया कि क्लब के पूर्व कोषाध्यक्ष लायन अनिल चौरडिया के पूज्य पिताजी की पुण्य स्मृति में एवम क्लब के पूर्व संभागीय अध्यक्ष लायन अतुल पाटनी के संयोजन में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक सौ पचास व्यक्तियों को शुद्ध एवम सात्विक भोजन की सेवा दी गई
इस अवसर पर क्लब के पूर्व संभागीय अध्यक्ष लायन अतुल पाटनी, लायन चौरडिया के सुपुत्र मृगांक चौरडिया व पुत्रवधु श्रीमती नेहा जैन ने सेवा दी
लायन निलेश अग्रवाल अध्यक्ष
लायन विष्णुप्रकाश पारीक सचिव