4 जून को प्रातः 6:00 बजे 51 सदस्यों का एक दल एसी बस के माध्यम से अजमेर से मोजमाबाद की ओर प्रस्थान करेगा जहां विराजमान गणिनी आर्यिका 105 संगम मतीमाताजी ससंघ को श्रीफल अर्पित करेगा चतुर्मास अध्यक्ष सुनील जैन होकरा ने बताया कि पूज्य माता जी संगममति सत्संग संघ का प्रवास पिछले एक माह से मोजमाबाद अतिशय क्षेत्र पर है अजमेर जैन समाज की भावनाओं को लेकर पूज्य माता जी के चरणों में हम सभी जाएंगे और इस पावन चतुर्मास को अजमेर लेकर आएंगे जागृति मंच के महावीर अजमेरा कमल बड़जात्या सुनील पल्लीवाल मनीष पाटनी कमल सोगानी माणक बड़जात्या गौरव पाटोदी आदि के साथ साथ समाज के 51 महानुभव साथ होंगे
श्री दिगंबर जैन मुनि संघ सेवा जागृति मंच के तत्वाधान में अजमेर दिगंबर जैन समाज के सभी लोग प्रतिनिधित्व कर रहे हैं
जैन समाज मनाएगा श्रुत पंचमी का महान पर्व
4 जून को जैन समाज के सभी बंधु श्रुत पंचमी पर्व बनाएंगे यह पर्व बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया जाता है विराजमान संतो को इस दिन शास्त्र भेंट कर कर पुण्य कमाए जाता है एवं जिनवाणी माता की पूजन स्तुति पाठ किया जाता है अजमेर दिगंबर जैन समाज के सभी मंदिरों में जिनवाणी माता की पूजन व स्तुति की जाएगी
चतुर्मास अध्यक्ष
सुनील जैन होकरा