केकड़ी 15 जून(पवन राठी) । लायंस क्लब केकडी व डी डी नेत्र फाउंडेशन कोटा के संयुक्त तत्वावधान में 17 जून को होने वाला नेत्र चिकित्सा शिविर अग्रिम आदेश तक स्थगित किया जाता है । लायंस क्लब केकडी के अध्यक्ष लायन एस एन न्याति ने बताया कि लायंस भवन पौकी नाडी जयपुर रोड केकडी में 17 जून शुक्रवार को होने वाला विशाल निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर अनुकूलता नही होने के कारण स्थगित किया जाता है । लायंस क्लब के प्रशासक लायन दिनेश गर्ग ने बताया कि बारिश का मौसम होने के कारण अब विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर स्वर्गीय श्रीमती सुशीला देवी न्याती की पुण्यतिथि पर 30 अगस्त 2022 को विशाल निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा ।श्रीमती सुशीला देवी न्याति पत्नी स्वर्गीय श्री रामस्वरूप न्याति की पुण्यतिथि 30 अगस्त 2022 को निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लायंस क्लब केकड़ी एवं श्री रामस्वरूप न्याति चैरिटेबल ट्रस्ट केकड़ी के संयुक्त तत्वाधान में लगाया जाएगा ।