केकड़ी 16 जून (पवन राठी)चारभुजानाथ मंदिर प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष एवम तहसीलदार राहुल पारीक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।उक्त बैठक में चारभुजानाथ के चांदी की नई पोशाक बनवाने सहित नए विमान बनवाने का निर्णय लिया गया।बैठक में धर्म प्रेमी भक्तों द्वारा नई चांदी की पोशाक बनवाने के लिए एक किलो चांदी उपलब्ध करवाने की घोषणा की गई।
बैठक के प्रारंभ में सचिव अनिल दत्त शर्मा द्वारा गत बैठक की कार्यवाही का वाचन किया।इसके बाद पूर्व कोषाध्यक्ष से चार्ज व रिकॉर्ड लेनदेन के लिए पूर्व नायब तहसीलदार श्रवण सिंह की अध्यक्षता में हाई पावर कमेटी का गठन किया गया।
पुजारियों के चार्ज लेनदेन हेतु रविन्द्र पाराशर को अधिकृत किया गया।नया विमान बनवाने हेतु महावीर जांगिड़ को प्रभारी बनाया गया।ठाकुर जी के नई चांदी की पोशाक बनवाने का प्रस्ताव रमेश सागरिया द्वारा पेश किया गया।
मंदिर भवन के मरम्मत कार्यो का तकमीना बनवाकर शीघ्र कार्य प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रवण सिंह राठौड़ कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी
विजेएन्द्र पाराशर एडवोकेट सूर्यकांत दाधीच अशोक पालीवाल नवीन सोनी अशोक सोनी लादूराम चौधरी महावीर सोनी शिवराज जाट हितेश व्यास गिरिराज पाराशर पप्पू जांगिड़ विजय सिंह सुरेंद्र चौधरी आदि ने भी विचार व्यक्त किये।बैठक में कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।