-‘अग्निपथ’ का विरोध कर रही कांग्रेस को देवनानी की नसीहत।

देवनानी ने कहा कि केन्द्र सरकार की अग्निपथ योजना राष्ट्र की सुरक्षा के लिहाज से बहुमहत्वकांक्षी योजना है। इस योजना से न केवल युवाओं को समय पर रोजगार मिल सकेगा बल्कि वे देशभक्ति के भावों का प्रकटीकरण भी कर सकेंगे। योजना से सेना तो मजबूत होगी ही साथ ही राष्ट्र की सुरक्षा भी पहले से बेहतर और मजबूत हो सकेगी लेकिन पता नहीं क्यों कांग्रेस और कांग्रेसियों के पेट में दर्द उठा है। शायद सेना और देश की सुरक्षा इनको पसंद नहीं है। कांगे्रस सेना और देश की सुरक्षा के साथ राजनीति करना बंद करें, नहीं तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।
देवनानी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत केन्द्र सरकार को देश कानून और संविधान से चलाने की नसीहत तो दे रहे हैं लेकिन खुद नसीहत का पालन नहीं कर रहे हैं। अच्छा यह होता कि वे नसीहत देने से पहले खुद उसका पालन करते। ईडी ने कानून और संविधान के मुताबिक ही राहुल गांधी को पूछताछ के लिए बुलाया है फिर भी कांग्रेस चिल्ला रही है। पूछताछ कानून और संविधान के निमित्त होने के बाद भी धरना-प्रदर्शन और सत्याग्रह करना कांग्रेस की कथनी और करनी मे अंतर को दर्शाता है।
कांग्रेसी नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को हिटलर बताए जाने पर देवनानी ने कहा कि सहाय मोदी के लिए कह रहे हैं कि ‘‘जो हिटलर की चाल चले वो हिटलर की मौत मरेगा’’। जिन्हें प्रधानमंत्री पद की मर्यादाओं का ख्याल नहीं उनसे देश का भला करने की अपेक्षा रखना व्यर्थ है। प्रधानमंत्री पद पर आसिन व्यक्ति की मौत की बात करना क्या संविधान और कानून संवत है? देवनानी ने अग्निपथ पर राजनीति बंद करने, देश को कानून तथा संविधान निमित्त चलाने की नसीहत देने से पहले कांग्रेसियों द्वारा खुद पालने करने और प्रधानमंत्री पद की मर्यादाओं का सदा स्मरण रखने की सलाह दी है।
अग्निपथ योजना‘ की घोषणा के लिए प्रधानमंत्री मोदी को देवनानी का धन्यवाद।
अजमेर, 20 जून.
भाजपा नेता, पूर्व शिक्षा मंत्री एवं अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने ‘अग्निपथ योजना‘ की घोषणा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया है। देवनानी ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले 8 सालों के प्रयासों के बदौलत दुनिया के मानचित्र पर भारत की साख के साथ धाक बड़ी है.अग्निपथ योजना भी मजबूत भारत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है जिसका सुखद परिणाम आगामी 5 सालों में देश दुनिया के सामने होगा।
देवनानी ने कहा कि अग्निपथ का उद्देश्य देश के युवाओं को गौरवपूर्ण भविष्य तथा सशस्त्र बलों से जुड़कर राष्ट्रसेवा का अवसर देना अहम है। यह योजना राष्ट्र की सुरक्षा और सेना की सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। इस योजना को केवल रोजगार की नजर से देखना एक मिथ्या होगी। इस योजना के तहत देश के युवा अनुशासित तरीके से भारत की सेवा कर सकेंगे।
देवनानी ने कहा कि अग्निपथ योजना को लेकर देश में कुछ विदेशी पोषित शक्तियों की ओर से भ्रम फैलाया जा रहा है। अग्निपथ योजना का वही लोग विरोध कर रहे हैं जिसका देश की सुरक्षा में दिलचस्पी नहीं है। योजना को राजनीतिक चश्मे से देखना बंद करना चाहिए। राष्ट्र सुरक्षा की दृष्टि से महती इस योजना का समर्थन करना आज के परिपेक्ष में देशभक्ति है।