अग्रवाल महिला समिति द्वारा समय एग्जीबिशन का आयोजन

अग्रवाल महिला समिति अजमेर द्वारा समर एग्जिबिशन का आयोजन लक्ष्मी नैन समारोह स्थल में किया गया जहां शहर के लगभग 45 प्रतिष्ठानों ने स्टॉल लगाई।
समिति के अध्यक्ष पूर्वी अग्रवाल ने बताया कि समिति द्वारा पहली बार एग्जिबिशन का आयोजन किया गया जहां कपड़े, आभूषण, वेस्टर्न ड्रेसेस, होम डेकोर ,होम फर्निशिंग, सहित विभिन्न व्यंजनों की स्टाल लगाई गई इस अवसर पर महापौर ब्रजलता हाड़ा ने फीता काटकर और गणेश जी की प्रतिमा की पूजा अर्चना के साथ एग्जीबिशन का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर ब्रजलता हाड़ा ने कहा इस प्रकार की एग्जीबिशन से सभी को नए नए उत्पाद देखने का अवसर मिलता है और एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रोडक्ट मिल जाते है साथ ही यह एग्जीबिशन महिलाओं को सशक्त करने का माध्यम भी होती है।
अग्रवाल ने बताया कि एग्जीबिशन समय प्रातः 9:00 से रात्रि 9:00 तक का रहा जिसमे महिलाओं व बच्चों ने बहुत ही उत्साह के साथ भाग लिया।
सचिव सचिव स्मिता बंसल ने बताया कि इस अवसर पर सभी बच्चों के लिए निशुल्क उपहार और आगंतुकों के लिए लकी ड्रॉ , विभिन्न गेम्स का आयोजन भी किया गया जिसमें सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम के अंत में संरक्षक प्रतिभा चौधरी, मनोहर अग्रवाल और सुषमा गर्ग में सभी समिति सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
एग्जीबिशन की व्यवस्थाओं में वर्षा फतेहपुरिया ,सोना गर्ग , अनीता एरन, दीपा ,अनुपमा अग्रवाल, प्रिया बंसल, नीलम अग्रवाल ,अरुणा गर्ग ,तरुण अग्रवाल ,सरिता पालीवाल, मिनी मित्तल,
अनीता गोयल ,सुनीता गोयल, मंजू बिंदल सहित सभी सदस्यों का सहयोग रहा ।

error: Content is protected !!