केकड़ी 24 जून(पवन राठी)राष्ट्रीय खो खो संघ के उपाध्यक्ष एवम समाज सेवी भंवर सिंह पलाड़ा का जन्म दिवस सेवा कार्यो एवम गो सेवा के साथ पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस मौके पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गए।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में भर्ती रोगियों को फल वितरित किये अस्पताल परिसर में पौधा रोपण किया गया रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।जिसका शुभारंभ शिवराज सिंह पलाड़ा द्वारा किया गया।
देवगांव गेट स्थित गौ शाला में गायों को हरा चारा एवम गुड़ खिलाकर पलाड़ा के दीर्घायु एवम स्वस्थ जीवन की गौ माता से कामनाये की गई।
इसके बाद रामावतार सिखवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अजमेर जाकर 51 किलो फूलों की माला पहनाकर भंवर सिंह पलाड़ा का अभिनंदन किया गया और जन्म दिन की शुभकामनाएं प्रदान की।