केकड़ी 24 जून(केकड़ी)सावर थाना पुलिस को गश्त के दौरान एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध नजर आने पर उसको रोक कर उसकी तलाशी ली गई तलाशी में उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद हुवा लाइसेंस आदि बाबत पूंछने पर उसने अनभिज्ञता जाहिर कर दी। सावर थानाधिकारी आशुतोष पांडेय ने बताया कि
सावर पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में बाढ़ का झोंपड़ा निवासी अभय सिंह मीणा के खिलाफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में ए एस आई हनुमानलाल कांस्टेबल तेजमल मुकेश व प्रमोद शामिल थे।