जगह जगह हुऐ धार्मिक व रक्त दान कार्यक्रम

समाजसेवी भंवर सिंह पलाडा के जन्मदिवस के उपलक्ष में समर्थको द्वारा अजमेर जिले में किये गये विभिन्न कार्यक्रम
दिनांक 24.06.2022। खो-खो संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी भंवर सिंह जी पलाडा का जन्मदिवस 24 जून को समर्थको द्वारा धूमधाम से मनाया गया। समाजसेवी भंवर सिंह जी पलाड़ा के जन्मदिवस को लेकर समर्थको में काफी उत्साह रहा। जन्मदिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिये समर्थको द्वारा एक सप्ताह पूर्व ही तैयार शुरू कर दी गई थी। समर्थको द्वारा समाजसेवी भंवर सिंह पलाड़ा के जन्मदिवस पर अजमेर जिले में विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। मसूदा विधानसभा क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतो में 500 पौधो का रोपण किया गया। मसूदा के चिकित्सालय में फल वितरण करने के साथ ही गौषाला में गायो को चारा खिलाया गया। इसी तरह भिनाय में जरूरतमंद परिवारो को आटे के कट्टो का वितरण किया गया। साथ ही चिकित्सालय में फल वितरण एवं गौषाला में गायो को चारा खिलाया गया। बिजयनगर में चिकित्सालय में फलो का वितरण किया गया एवं गौषाला में गायो को चारा खिलाया गया। ब्यावर में रक्तदान षिविर का आयोजन किया गया साथ ही राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय ब्यावर में फलो का वितरण किया जाकर गौषाला में गायो को चारा खिलाया गया। रूपनगढ़ में शर्बत का वितरण, चिकित्सालय में फल वितरण एवं गौषाला में गायो को चारा खिलाया गया। केकडी में विषाल रक्तदान षिविर का आयोजन किया गया। नसीराबाद एवं किषनगढ़ के चिकित्सालयो में समर्थको द्वारा फलो का वितरण एवं गौषाला में गायो को चारा खिलाया गया। बान्दनवाड़ा में चिकित्सालय में फलो का वितरण एवं गौषाला में गायो को चारा खिलाने के साथ ही पुलिस चौकी में पौधरोपण किया गया। समाजसेवी भंवर सिंह पलाड़ा के जन्मदिवस को लेकर नागौर जिले के समर्थको में भी काफी उत्साह दिखा। नागौर जिले में भी समाजसेवी भंवर सिंह पलाड़ा का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। पीसांगन में भी समाजसेवी भंवर सिंह पलाड़ा के जन्मदिवस पर सेवाकार्य किया गया।
समाजसेवी भंवर सिंह पलाडा को जन्मदिवस की बधाई देने के लिये कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी/कर्मचारी रहे उपस्थित
भवंर सिंह पलाडा के जन्मदिन पर पार्टी पालिटिक्स से अलग हटकर सभी जाति धर्म के लोगो ने उन्हे आशीर्वाद दिया। जनप्रतिनिधियो प्रशासनिक अधिकारियों सहित सामाजिक संगठनो के लोगो ने भवंर सिंह पलाडा व उनकी पत्नी श्रीमती सुशील कवंर पलाडा को बधाईयॉ दी। विधायक वासुदेव देवनानी जी, बी.पी. सारस्तव जी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष, सामरत्न आर्य जनप्रतिनिधि, अजमेर जिले में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं युवा कार्यकर्ता, नीरज जैन उपमहापौर, नगर निगम, सीता वर्मा, उपायुक्त नगर निगम अजमेर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण ने भंवर सिंह पलाडा के माला पहनाकर जन्मदिन की बधाई दी। हगामी लाल जी, उपजिला प्रमख जिला परिषद अजमेर एवं शंकर सिंह जी पीपरोली जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि सहित सरवाड़ के समस्त सरपंच, दिलीप जी पचार सहित पीसांगन के समस्त सरपंच, राजेन्द्र प्रसाद बागड़ी जी, जिला परिषद सदस्य सहित जवाजा के समस्त सरपंच, साबरा बानो जी जिला परिषद सदस्य सहित मसूदा के समस्त सरपंच, रामदयाल गुर्जर जी, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि सहित बिजयनगर के समस्त सरपंच, श्रीलाल तवंर जिला परिषद सदस्य सहित अजमेर ग्रामीण के समस्त सरपंच, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि नन्दाराम जी मूण्ड, जितेन्द्र सिंह नोसल एवं जगदीश गौरा सहित किशनगढ़ के समस्त सरपंचो ने पलाडा का माला पहनाकर और जिला प्रमख सुशील कवंर पलाडा को बुके भंेट कर जन्मदिन की बधाई दी। अजमेर जिले की समस्त पंचायत समितियो के सरपंचगण, प्रधानगण, उपप्रधानगण, एवं कार्यकर्तागण ने पलाडा जी को माला पहनाकर एवं केक कटवाकर जन्मदिन की बधाईयां दी। राजस्थान अतिरिक्त एवं सहायक विकास अधिकारी संघ, जिला शाखा अजमेर ने श्री कर्णसिंह जोधा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में अजमेर जिले के अतिरिक्त एवं सहायक विकास अधिकारियों ने पलाड़ा फर्म हाऊस पहंुच कर समाजसेवी भंवर सिंह पलाड़ा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इसी दौरान कर्णसिंह जोधा, पुरूषोत्तम चौहान, श्याम इन्दौरिया, नरेन्द्र सिंह सिंगोदिया, भवानी सिंह मनोहर, अजीत कांवडिया, बुधराज प्रजापत, भूपेन्द्र सिंह, शक्ति सिंह राठौड़, जोरावर सिंह, सुखसिंह चारण, सुभाष सोनी, नंदकिशोर कुमावत, रामदेव लखारा, चन्दनारायण चौधरी, भागचंद कुमावत, जमील अहमद, उषा कुंपावत, दौलत सिंह, राजेंद्र भट्ट, शंकर सिंह धर्मावत, श्याम सुंदर चचावा, रामकरण मीणा सहित अजमेर जिले के अतिरिक्त एवं सहायक विकास अधिकारी उपस्थित रहे। गजेन्द्र सिंह राठौड़, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त, अजमेर, एल.एन.राठी जी, राजस्थान प्रशासनिक अधिकारी, समस्त विकास अधिकारी पंचायत समिति समस्त, जिला शिक्षा अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी एवं समस्त शिक्षक संघ, के.के. सोनी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अजमेर, संपत सिंह जोधा, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, आई.सी. खण्डेलवाल, अधिशाषी अभियंता, शलभ टंडन एवं अन्य अधिशाषी अभियंता जलग्रहण, समस्त अधिशाषी अभियंता, जिला परिषद अजमेर, उपनिदेशक, कृषि विभाग एवं समस्त कर्मचारीगण, समस्त कनिष्ठ सहायक संघ, समस्त ग्राम विकास अधिकारी संघ में शिवराज चौधरी जिलाध्यक्ष, विशाल वैष्णव संभाग मंत्री, वीर सिंह सांखला, विजय कुमार शर्मा, पुरूषोत्तम ईनानी, प्रताप सिंह रावत आदि, समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण जिला परिषद, अजमेर उपस्थित रहे। दैनिक नवज्योति के प्रधान संपादक दीनबन्धु चौधरी, स्वामी न्यूज के चैयरमैन, कमल प्रकाश किशनानी ने भंवर सिंह पलाड़ा को जन्मदिवस की बधाई दी।
अजमेर जिले के कार्यकर्ताओं एवं पलाडा के प्रेमियों ने धार्मिक कार्य एवं सेवा कार्य कर समाजसेवी भंवर सिंह पलाडा का जन्मदिवस मनाया। भंवर सिंह पलाडा की तरफ से सभी पंचायत समिति मुख्यालयों, केकडी, सरवाड, बिजयनगर, भिनाय, मसूदा, रूपनगढ, किशनगढ, नसीराबाद, आदि जगहो पर रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने बढ चढकर भाग लिया।