सकल हिन्दू समाज के आह्वान पर स्वैच्छिक बंद 12 बजे तक सफल रहा

व्यपारी व सामाजिक संगठनों के प्रमुखों के प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
अजमेर 03 जुलाई। उदयपुर में हुई निर्दोष निहत्थे व्यापारी कन्हैयालाल साहू की निर्मम एवं बर्बरता पूर्वक हत्या के विरोध में सकल हिन्दू समाज अजमेर द्वारा आयोजित अजमेर बंद को आम जनता का भी अभूतपूर्व समर्थन हुआ। सामाजिक संगठनों के प्रमुखों एवं व्यापारी संगठनों के अध्यक्षों व पदाधिकारियों द्वारा सकल हिन्दू समाज द्वारा आहूत 3 जुलाई रविवार को बंद रखने का आह्वान किया था। सभी व्यापारियों, दुकानदारों को अपनी प्रतिष्ठान सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक पूर्ण रूप से बंद रखे।

सकल हिन्दू समाज सभी जाति बिरादरियों, व्यापारी संगठनों, व्यापारियों व छोटे से छोटे व्यवसाय करने वाले बंधुओं का धन्यवाद प्रेषित करती है उन्होनें इस बंद के माध्यम से समाज व व्यापारी की एकता को प्रदर्शित किया है। सभी के मन की इच्छा थी कि पूर्ण दिन के लिए रखा जाये परन्तु सभी के निर्णय के अनुसार उन्नीस हजार प्रशिक्षार्थी रिट परीक्षा हेतु परिजनों के साथ अजमेर आने के कारण उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका पूर्ण रूप से ध्यान रखा जाये।

सकल हिन्दू समाज के समाज बंधु व व्यापारी ऐसोशिएशन का प्रतिनिधि मंडल द्वारा जिलाधीश महोदय, अजमेर को महामहिम राष्ट्रपति महोदय भारत सरकार नई दिल्ली के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में विषय उदयपुर में निर्दोष, निहत्थे व्यापारी कन्हैयालाल की निर्मम एवं बर्बरतापूर्वक हत्या के विरोध में स्वैच्छिक, सांकेतिक बंद के माध्यम से हत्यारों को शीघ्र फांसी तथा हत्या में लिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी एवं उकसाने वालों पर कार्यवाही, अजमेर में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी घुसपैठियों एवं आतंकी गतिविधियों की गहनता से जांच की जाकर कठोर कानूनी कार्यवाही किये जाने व हिन्दू समाज व धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बाबत् लिखकर दिया गया।

ज्ञापन में उदयपुर में हुई निर्दोष, निहत्थे व्यापारी कन्हैयालाल साहू की निर्मम एवं बर्बरतापूर्वक हत्या के विरोध में सकल हिन्दू समाज अजमेर द्वारा सांकेतिक बंद एवं श्रद्धांजली के अन्तर्गत अजमेर के सभी व्यापारिक संगठनों, प्रबुद्धजनों एवं हिन्दू समाज की जाति बिरादरियों के पदाधिकारियों ने स्वैच्छिक बंद का आयोजन किया तथा आज दिनांक 03.07.2022 प्रातः 7 बजे से 12 बजे तक स्वेच्छा से अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखे ।
सकल हिन्दू समाज, इस सांकेतिक बंद के माध्यम से मांग करते हैं कि व्यापारी कन्हैयालाल के हत्यारों को शीघ्र न्यायिक प्रक्रिया के अन्तर्गत मृत्युदण्ड दिलवाया जावे एवं इस साजिश में लिप्त अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार किया जावे ताकि मृतक कन्हैयालाल के परिजनों को न्याय मिल सके एवं उन्हें सुरक्षा भी प्रदान की जावे ।
हिन्दू समाज को भयग्रस्त करने वाले एवं सर कलम कर देने वाले विडियो ओडिया जारी करने वाले तथा हत्या के लिये उकसाने वाले व्यक्तियों पर भी कठोर कानूनी कार्यवाही की जावे । उदयपुर में घटना कारित करने वाले अपराधी तत्वों की लिप्तता आतंकी संगठनों से होने की गहनता से जांच करवाई जावे तथा अजमेर व आस-पास के क्षेत्रों में इस प्रकार के आपराधिक तत्वों की उपस्थिति एवं बडी संख्या में बांग्लादेशीयों की घुसपैठ व उनके द्वारा कारित अपराधों की विशेष अभियान के तहत केन्द्रीय एजेन्सीओं से जांच करवाकर कठोर दण्ड से दण्डित करवाये जाने तथा हिन्दू समाज एवं उनके धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करवाये जावे का उल्लेख किया गया।
ज्ञापन देने वालों में व्यापार महासंघ के अध्यक्ष किशन लाल गुप्ता, संघ के कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र बंसल जैन समाज, प्रवीण जैन, सुनील दत्त जैन, शशिप्रकाश इंदौरिया, सिन्धी समाज महासमिति अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी, मदार गेट ऐसोशेसन के मोती जेठानी, नीरज जैन, संजय तिवारी, गौरव सिंह भाटी, डिग्गी बाजार ऐसोशेसन के विजय नेचानी, दरगाह बाजार व कडका चैक व्यापारिक एसोसिएशन अध्यक्ष हरीश गिदवानी हरीश गिदवानी, रावत समाज के डाॅ. शैतान सिंह रावत आदि प्रतिनिधि मंडल के रूप में शामिल थे।
सकल हिन्दू समाज

error: Content is protected !!