आरपीएससीः- सहायक सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा 2021 शांतिपूर्वक संपन्न

अजमेर, 8 जुलाई। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा शुक्रवार को अजमेर एवं जयपुर जिला मुख्यालय के 89 केंद्रों पर सहायक सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा 2021 शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
आयोग के संयुक्त सचिव श्री आशुतोष गुप्ता ने बताया कि परीक्षा के लिए 27 हजार 994 अभ्यर्थी पंजीकृत किए गए थे। जिला कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचना के अनुसार लगभग 16 हजार 161 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। अजमेर स्थित 31 परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों का उपस्थिति प्रतिशत 49.49 तथा जयपुर स्थित 58 परीक्षा केंद्रों पर 62.54 प्रतिशत रहा।

आरपीएससीः- सहायक आचार्य- भौतिकी व गणित कीे साक्षात्कार तिथि जारी
अजमेर, 8 जुलाई। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा शुक्रवार को सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) 2020 भर्ती के तहत भौतिकी एवं गणित विषय के पदों हेतु साक्षात्कार की तिथि जारी की गई।
सचिव श्री एचएल अटल ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रमानुसार सहायक आचार्य- भौतिकी के साक्षात्कार 26 जुलाई से 29 जुलाई 2022 तक आयोजित किए जाएंगे। सहायक आचार्य- गणित के पदों के लिए साक्षात्कार का आयोजन 1 अगस्त से 5 अगस्त 2022 तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि साक्षात्कार पत्रों को आयोग की वेबसाइट पर यथा समय अपलोड कर दिया जाएगा। साक्षात्कार में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थी अपने समस्त मूल-प्रमाण पत्र मय फोटो प्रति अवश्य साथ लाएं। इनके अभाव में अभ्यर्थियों को साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा।
साक्षात्कार में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन की पालना भी करनी होगी।

error: Content is protected !!