दाहरसेन स्मारक देश दुनिया में अस्मरणी प्रेरणा का केन्द्र -डाॅ. रमेश अग्रवाल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय संघचालक डाॅ. रमेश अग्रवाल ने स्मारक का किया अवलोकन
अजमेर -10 जून। सिन्ध के गौरवमयी इतिहास व पहचान को युवा पीढ़ी तक पहुचानें की जिम्मेदारी हमारी है। राष्ट्र रक्षा में बलिदान हुये सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन का स्मारक देश दुनिया में अस्मरणीय प्रेरणा केन्द्र है, संस्कृति को बचाने के साथ युवा पीढी को सौपनें का अवसर है ऐसे विचार जयपुर से पधारें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय संघचालक डाॅ. रमेश अग्रवाल ने सिन्धुपति महाराजा द्ाहरसेन स्मारक, अजमेर पर अवलोकन करते हुये कहे। स्मारक पर हिंगलाज माता पूजा अर्चना, महाराजा दाहरसेन को श्रद्वासुमन अर्पित करते हुए राष्ट्र रक्षा सूत्र बांधकर संकल्प लिया कि भारत पुनः अखण्ड भारत बने ।
इस अवसर पर अजयमेरु महानगर संघचालक खाजूलाल चैहान ने कहा कि स्मारक के साथ सिन्धु संग्राहलय से मुअन जो दडो सभ्यता व सिन्ध के गौरवमयी इतिहास की जानकारी जन-जन तक पहुंचने का केन्द्र है।
वीर सपूत हेमू कालाणी के जन्म शताब्दी वर्ष व सिंध के शहिद राणा रतन सिंह व शहीद रूपलो कोहली मूर्ति के समक्ष तथा महापुरूषों को पुष्प अर्पण करने के साथ स्मारक सहित संग्रहालय का अवलोकन किया।
इस अवसर पर भारतीय सिन्धु सभा के राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन समारोह समिति के कंवल प्रकाश किशनानी, सिन्धु समिति के हरकिशन टेकचंदाणी ने स्मारक का शाॅल पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेट किया।
सादर प्रकाशनार्थ, मोहन तुलस्यिाणी,
मो. 9413135031

error: Content is protected !!