भारत विकास परिषद की शाखा अजमेर आदर्श द्वारा 60 वे स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद का गठन आज से 60 वर्ष पूर्व दिल्ली में डॉक्टर सूरज प्रकाश द्वारा किया गया था। दिल्ली में गठित की गई भारत विकास परिषद की शाखाएं आज भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी स्थापित हो गई है। आज विश्व भर में अनेकों स्थानों पर स्थापना दिवस मनाया गया। इसी क्रम में शाखा अजमेर आदर्श द्वारा भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
माखुपुरा गांव में विभिन्न स्थानों पर फलदार व छायादार वृक्षों का रोपण किया गया, सामूहिक राष्ट्रीय गीत का गायन किया गया एवं तबीजी स्थित बाबा रामदेव गौ शाला में गायों को चारा डाला।
इस अवसर पर शाखा के सरंक्षक श्री रामचंद्र शर्मा, अध्यक्ष दिलीप दुबे, सचिव आलोक मिश्रा, कोषाध्यक्ष वेंकटेश शर्मा एवं महिला प्रमुख श्रीमती सुलक्षणा पारीक के अतिरिक्त श्रीमती निशा मिश्रा, गगन मिश्रा, अधिवक्ता रोहित कपूर, संजय शर्मा, अमित शर्मा, रमेश सोनी, विकास शर्मा, विशाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

वेंकटेश शर्मा

error: Content is protected !!