अजमेर 10 जुलाई ( ) ईद उल अजहा के अवसर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी व कांग्रेस सेवादल की और से निवर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में ईद मुबारक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक पूर्व पार्षद शैलेन्द्र अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर निवर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन, पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ, पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहेती, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव व अजमेर उत्तर के कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र सिंह रलावता, देहात कांग्रेस उपाध्यक्ष हाजी इंसाफ अली, सेवादल प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक शैलेन्द्र अग्रवाल, शहर कांग्रेस महासचिव विजय नागौरा व आरिफ हुसैन, सेवादल अध्यक्ष एडवोकेट देशराज मेहरा, राजनारायण आसोपा, शक्ति सिंह रलावता, पार्षद नितिन जैन, एस एम अकबर, उमेश शर्मा, हिमायु खान, हिमांशु गर्ग, रहमान पेंटर, मो.सलीम व अब्दुल अजीज मुल्तानी आदि कांग्रेसजनों व सेवादल पदाधिकारियों ने ईदगाह में नमाज पढ़कर आये मुस्लिम भाइयों को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी तथा देश, प्रदेश व अजमेर में अमन शांति व भाई चारा कायम रहने की दुआ की एवं फिरकापरस्त ताकतों व अलगाववादी शक्तियों का मिलजुलकर मुकाबला करने का संकल्प लिया।
शैलेन्द्र अग्रवाल,पूर्व पार्षद
प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल
9414280962,7891884488