क्या आपको मैकडॉनेल्ड्स के फ्रैंन्च फ्राइज़ पसंद हैं? तो आइए दुनिया भर में प्रसिद्ध मैकडॉनेल्ड्स के फ्राइज़ का रहस्य जानें

हम सभी जानते हैं कि मैकडॉनेल्ड्स के गर्म, कुरकुरे और सुनहरे फ्राइज़, फ्रैंन्च फ्राइज़ पसंद करने वालों को खूब लुभाते हैं। जैसे ही फ्राइज़ का बॉक्स आपके सामने आता है, इन स्वादिष्ट और सुनहरे फ्राइज़ को देखने के बाद आप अपने आप को रोक नहीं पाते। इनकी पहली बाईट छिड़के नमक के साथ स्वादिष्ट कुरकुरा अहसास देती है, इसके बाद आप फ्राइज़ को भीतर से मुलायम और फूला हुआ महसूस करते हैं। आप एक-एक कर फ्राइज़ लेते हैं, इन्हें सॉस में डिप कर इनका आनंद उठाते रहते हैं, जब तक कि पूरा बॉक्स खत्म न हो जाए।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया भर में प्रसिद्ध मैकडॉनेल्ड्स के फ्राइज़ का स्वाद इतना बेहतरीन क्यों है? हर बार आपको एक ही स्वाद का अनुभव प्रदान करने के लिए फ्राइज़ को एक बेहतरीन प्रक्रिया से तैयार किया जाता है। आइए हम आपको फ्राइज़ के बारे में पांच ऐसी चीज़ें बताते हैं:

इन्हें सिर्फ तीन प्राथमिक इनग्रीडिएन्ट्स से बनाया जाता है।
दुनिया भर में प्रसिद्ध मैकडॉनेल्ड्स के फ्राइज़ को बनाने के लिए सिर्फ तीन प्राथमिक इनग्रीडिएन्ट्स का उपयोग किया जाता हैः आलू, 100 फीसदी वनस्पति तेल और छिड़कने के लिए नमक। और कुछ भी नहीं!!

मैकडॉनेल्ड्स के फ्राइज़ आलू की चुनिंदा किस्म से तैयार किए जाते हैं।
ताज़े, प्राकृतिक आलू की 5000 से अधिक किस्में हैं, इनमें से सिर्फ कुछ ही किस्में दुनिया भर में प्रसिद्ध मैकडॉनेल्ड्स के फ्राइज़ बनाने के लिए इस्तेमाल की जाती हैं। मैकडॉनेल्ड्स शीर्ष श्रेणी के लिए प्राकृतिक आलू का उपयोग करता है, जिनमें नमी, रंग, ठोस अवयव सही मात्रा में हों, जिनमें चीनी कम हो और जो बड़े आयत जैसे आकार के हों। यही कारण है कि आपके पसंदीदा फ्राइज़ बाहर से कुरकुरे और भीतर से मुलायम होते हैं।

खेत से लेकर टेबल तक फ्राइज़ पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
दुनिया भर में प्रसिद्ध मैकडॉनेल्ड्स के फ्राइज़ में सुरक्षित, ताज़े और अच्छी गुणवत्ता के आलू ही इस्तेमाल किए जाएं, इसके लिए मैकडॉनेल्ड्स खेत में आलू उगाने से पहले, खेत की तैयारी, बीज के चुनाव, ड्रिप सिंचाई, कटाई के आधुनिक तरीकों आदि पर सख्त निगरानी रखता है। पूरी प्रक्रिया में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

मैकडॉनेल्ड्स के फ्रैंच फ्राइज़ बनाने में 120 से अधिक स्तरों पर गुणवत्ता और सुरक्षा की जांच की जाती है।
मैकडॉनेल्ड्स के ग्लोबल फ्राइज़ पार्टनर, मैककेन की विश्वस्तरीय युनिट में प्रसंस्करण के दौरान मैकडॉनेल्ड्स के फ्रैंच फ्राइज़, गुणवत्ता और सुरक्षा जांच के 120 से अधिक स्तरों से गुज़रते हैं, जिसमें, लम्बाई, नमी की मात्रा, रंग, खुशबु, बनावट आदि सभी पहलुओं की सख्ती से जांच की जाती है। ताकि बेहतरीन फ्राइज़ ही आपकी टेबल तक पहुंचें।

रेस्टोरेन्ट में बेहतरीन तरीके से पकाया जाता है।
रेस्टोरेन्ट में मैकडॉनेल्ड्स फ्राइज़ पकाने के लिए सटीक एवं स्थायी प्रक्रिया का उपयोग करता है। हर बार सावधानी से नाप कर नमक का उपयोग किया जाता है और साथ ही पकाने के समय में भी पूरी सावधानी बरती जाती है।
दुनिया भर में प्रसिद्ध मैकडॉनेल्ड्स के फ्राइज़ का लुत्फ़ उठाने के लिए मैक डिलीवरी पर ऑर्डर करें या अपने नज़दीकी स्टोर में जाएं, जिन्हें बेहतरीन तरीके से आपके लिए तैयार किया जाता है।

error: Content is protected !!