श्री अग्रवाल सेवा संस्थान अजमेर की आमसभा व त्रिवार्षिक चुनाव सम्पन्न

प्रदीप बंसल अध्यक्ष, अशोक पंसारी, किशनचंद बंसल व श्रीगोपाल अत्तार संरक्षक बने

अजमेर 11 जुलाई ( ) श्री अग्रवाल सेवा संस्थान अजमेर (पूर्ववर्ती श्री अग्रवाल संघ अजमेर) की आमसभा व त्रिवार्षिक चुनाव श्री श्याम वाटिका, फॉयसागर रोड़ अजमेर में सम्पन्न हुए। चुनाव अधिकारी डॉ विष्णु चौधरी व सुरेश गोयल की देखरेख में चुनाव में संस्था के अध्यक्ष पद के लिए हुए सिर्फ एक नामांकन प्राप्त होने पर प्रदीप बंसल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर सर्वसम्मति से शेष कार्यकारिणी के गठन का अधिकार अध्यक्ष प्रदीप बंसल को सौंप दिया गया इसके पश्चात संस्था के संरक्षक पद पर सर्वसम्मति से अशोक पंसारी, किशनचंद बंसल व श्रीगोपाल अत्तार का मनोनयन किया गया। संरक्षक अशोक पंसारी ने प्रदीप बंसल को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई।
इससे पूर्व संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक पंसारी की में संस्था की आमसभा आयोजित की गयी। ईश स्तुति व श्री अग्रसेन महाराज के जयघोष के साथ प्रारम्भ हुई आमसभा में अशोक पंसारी ने अध्यक्षीय उदबोधन व स्वागत भाषण दिया, सचिव प्रदीप बंसल ने गत आमसभा का कार्यवाही विवरण पढा जिसका सभी ने अनुमोदन कर पुष्टि की उन्होने सचिवीय प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष दिनेश प्रणामी ने वर्ष 2021-22 का लेखा जोखा प्रस्तुत किया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ विष्णु चौधरी, अशोक पंसारी, प्रदीप बंसल, दिनेश प्रणामी, किशनचंद बंसल, रमेशचंद अग्रवाल, विष्णुप्रकाश गर्ग, रामावतार गोंद वाले, शैलेन्द्र अग्रवाल, डॉ सुरेश गर्ग, अग्रवाल, सुरेश गोयल, महेन्द्र जैन मित्तल, राजेन्द्र मित्तल, कैलाशचन्द डीडवानिया, संदीप बंसल, विनोद अग्रवाल, अनिल गर्ग, मनीष गोयल, गोविंद नारायण कुचिल्या, हेमन्त तायल, योगेश अग्रवाल, धनेश गोयल, शिवशंकर अग्रवाल, अजय अग्रवाल जंवरीलाल बंसल, घनश्याम गर्ग, सुनील गर्ग व रमेशचंद गोयल आदि पदाधिकारियों व सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किये।
संस्था के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप बंसल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था के सक्रिय व निष्ठावान सदस्यों को सम्मिलित कर शीघ्र ही कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा।

error: Content is protected !!