जिला स्थापना समिति बैठक में अध्यक्ष श्रीमती सुषील कंवर पलाडा, जिला प्रमुख अजमेर ने 26 अभ्यर्थियांे की नियुक्ति प्रदान करने का किया अनुमोदन
दिनांक 12.07.2022। श्रीमती सुषील कवंर पलाड़ा, जिला प्रमुख की अध्यक्षता में दिनांक 12.07.2022 को अपरान्ह् 12ः15 बजे जिला स्थापना समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में श्री अक्षय गोदारा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर, श्रीमती प्रतिभा चूण्डावत, कोषाधिकारी, अजमेर (कलक्टर महोदय प्रतिनिधि) एवं श्री अरूण कुमार शर्मा, अति. जिला षिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारम्भिक षिक्षा, अजमेर (प्रतिनिधि जिला षिक्षा अधिकारी, अजमेर) उपस्थित हुये। बैठक में जिला षिक्षा अधिकारी प्रतिनिधि ने अवगत कराया कि राजस्थान प्राथमिक और उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती 2021-22 के अन्तर्गत जिन अभ्यर्थियों की प्रषैक्षणिक योग्यता राजस्थान से बाहर की है उन अभ्यर्थियों के प्रषैक्षणिक योग्यता के दस्तावेजो के सत्यापन के निर्देष निदेशक प्रारम्भिक षिक्षा बीकानेर से प्राप्त हुये थे। जिसकी पालना में ऐसे 25 अभ्यर्थियों की नियुक्ति/पदस्थापन हेतु पूर्व में काउन्सिलिंग कराई जा चुकी है। कराई गई काउन्सलिंग का समिति द्वारा अनुमोदन किया गया एवं नियुक्ति/पदस्थापन हेतु संबंधित पंचायत समिति को निर्देषित किया गया।
समिति द्वारा राजस्थान प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती 2021-22 अन्तर्गत अभ्यर्थी श्रीमती ज्योति शर्मा पुत्री श्री नानग राम शर्मा के दिव्यांग संबंधी प्रमाण पत्र मेडिकल बोर्ड से कराये जाने पर पात्र पाये जाने पर नियुक्ति/पदस्थापन हेतु कराई गई काउन्सलिंग का अनुमोदन किया गया। प्रकरण में समस्त दस्तावेजो के अवलोकन पर अभ्यर्थी की दिव्यांग श्रेणी में नियुक्ति/पदस्थापन हेतु कराई गई काउन्सलिंग के आधार पर नियुक्ति/पदस्थापन की कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया।
श्रीमती सुषील कंवर पलाडा, जिला प्रमुख द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणांे को निस्तारित करने के दिये निर्देष
दिनांक 12.07.2022 जिला परिषद, अजमेर। श्रीमती सुषील कंवर पलाडा जिला प्रमुख अजमेर की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणो की प्रकृति अनुसार कार्यवाही कर आमजन को तत्काल राहत पहुंचाने का कार्य किया गया। जिनमें विषेष प्रकरण निम्नानुसार है।
1. सरपंच एवं समस्त ग्रामवासी देवमाली ने अवगत कराया कि प्रधानमंत्री आवास योजना की द्वितीय किष्त का भुगतान आज दिनांक तक नहीं किया गया है। प्रार्थीगण ने प्रधानमंत्री आवास योजना की द्वितीय किष्त का भुगतान करवाने हेतु निवेदन किया है।
2. माणक रायका, सरपंच, मायला ने अवगत कराया कि ग्राम नागली में मोखा माता मन्दिर प्रांगण व बस्ती में कुछ प्रभावषाली व्यकित्यो द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। इन व्यक्तियो द्वारा कभी माता की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया जाता है और कभी शव को दफना दिया जाता है कभी मेले में विवाद कर देते है। सरपंच ने अतिक्रमण हो हटवाने हेतु निवेदन किया है।
3. ग्रामवासीगण अंराई ने अवगत कराया कि ग्राम अरांई के बीसोलाई में स्थित महावरों के कुऐं, बाडों, खेत व मकानो की ओर जाने वाले मैन रास्ते पर रामस्वरूप/तेजू माली द्वारा हैण्डपंप व घुमावद्वार आम रास्ता पर पत्थर, पट्टिया व जानवारो का गोबर डालकर अतिक्रमण कर रखा है। पूर्व में भी अतिक्रमण किया गया था उस समय सरपंच व पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटवाने की कार्यवाही की गई थी परन्तु उक्त व्यक्ति द्वारा पुनः अतिक्रमण कर लिया गया है। प्रार्थी ने अतिक्रमण हटवाने हेतु निवेदन किया है।
4. सरपंच, ग्राम घूघरा ने अवगत कराया गया कि ग्राम घूघरा में जयपुर रोड पर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अन्तर्गत नाला निर्माण करवाया जा रहा था जो कि हरिजन बस्ती से अपूर्ण छोड़ा गया है। बार बार सूचित करने पर भी अपूर्ण नाले का कार्य पूर्ण नही करवाया जा रहा है जिससे नाले का गन्दा पानी सड़क पर आ रहा है जो कि स्वास्थ्य के लिये हानिकारक है। प्रार्थी ने नाले का निर्माण करवाने हेतु निवेदन किया है।
5. संजू देवी गुर्जर, सरपंच चाचियावास ने अवगत कराया कि ग्राम पदमपुरा में खसरा संख्या 578/1294, 591 पर गांव के लोगो के मकान बने हुये है बाहर के खातेदार ने इन मकाने को हटवाकर खेत में रास्ता देने हेतु अजमेर विकास प्राधिकरण में अर्जी लगाई जिस पर अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा अतिक्रमण हटवाने की कार्यवाही की गई जिसे प्रार्थी एवं गांव के व्यक्तियो द्वारा रूकवाया गया था। प्रार्थी ने अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा की जा रही कार्यवाही को रूकवाने हेतु निवेदन किया है।
6. माणक रायका सरपंच, मायला ने अवगत कराया कि ग्राम पंचायत मायला के अधीन खसरा नं. 1543/1411 व 1397/111 पर दर्ज भूमि सिवायचक भूमि हेतु आवंटित हो रखी है। प्रार्थी ने उक्त भूमि को चरागाह में आवंटित करने हेतु निवेदन किया है।
7. प्रार्थिया चंदा पत्नि सुरेष निवासी भदूण ने ग्राम भदूण की आबादी भूमि में स्वयं द्वारा अर्जित आय से निर्मित मकान का पट्टा बनवाने हेतु निवेदन किया है।
उक्त सभी प्रकरणों में श्रीमती सुषील कंवर पलाडा जिला प्रमुख अजमेर ने तत्काल कार्रवाई करते हुऐ संबंधित अधिकारीयों को नियमानुसार कार्रवाही करने हेतु निर्देष प्रदान किये।
पूर्व में आये प्रकरणो की प्राप्त अनुपालनाः-
1. विगत जनसुनवाई में जसवंत सिंह, निवासी ग्राम गुवारड़ी ने अवगत कराया था कि प्रार्थी ने करीब 2 वर्ष पहले छात्रवृत्ति योजना, शुभ शक्ति योजना एवं निर्माण श्रमिक सुलभ्य आवास योजना के ऑनलाईन फॉर्म भरे थे परन्तु जिस उद्देष्य से फॉर्म भरे गये थे वो कार्य आज दिनांक तक पूर्ण नही हुआ है। प्रार्थी ने उक्त तीनो फॉर्म पर उचित कार्यवाही कर योजना का लाभ दिलवाने हेतु निवेदन किया था। जिसके संबंध में संयुक्त श्रम आयुक्त को आवष्यक कार्यवाही करने हेतु लिखा गया था जिसके जवाब मे संभागीय संयुक्त श्रम आयुक्त ने अवगत कराया कि लम्बित आवेदन पत्रो का सत्यापन विकास अधिकारी, अजमेर ग्रामीण से मंगवाकर, सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर आवेदन पत्रो का शीघ्र निस्तारण करने हेतु आष्वस्त किया है।
2. भील समाज ने छात्रावास हेतु भूमि आवंटित करवाने हेतु निवेदन किया था जिस संबंध में जिला कलक्टर महोदय को लिखा गया था। प्रकरण में जिला कलक्टर ने समस्त उपखण्ड अधिकारी को प्रकरण की नियमानुसार कार्रवाई कर समाज हेतु भूमि आवंटन करने हेतु निर्देषित किया।
3. प्रार्थी जसवंत सिंह ने घर व खेत का रोका गया ट्रेक्टर ट्रॉली रास्ता खुलवाने हेतु निवेदन किया था जिस संबंध में जिला कलक्टर महोदय अजमेर को लिख गया था जिस पर कार्यवाही करते हुये जिला कलक्टर अजमेर ने उपखण्ड अधिकारी, पुष्कर एवं तहसीलदार पुष्कर को प्रकरण में नियमानुसार जॉच करने हेतु निर्देषित किया।
4. प्रार्थीगण लसाडिया द्वारा खसरा नंत्र 1395 लसाडिया पटवार सर्किल हेतु सडक के पक्के निर्माण हेतु निवेदन किया गया था जिसके संबंध में जिला कलक्टर महोदय से प्रकरण में आवष्यक कार्यवाही करने हेतु पत्राचार किया गया जिस पर जिला कलक्टर अजमेर द्वारा अधीक्षण अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग अजमेर को नियमानुसार आवष्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया।
बैठक में श्री हगामी लाल जी उपजिला प्रमुख, श्री दिलीप पचार, जिला परिषद सदस्य, व जनप्रतिनिधि श्री शंकर सिंह पीपरोली, श्री नन्दाराम जी मूण्ड एवं श्री अक्षय गोदारा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर, सुश्री अमिता मान, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकरी, जिला परिषद, अजमेर, श्री प्रफुल्ल चौबीसा, उपनिदेषक, समाज कल्याण विभाग, श्रीमती पुष्पा सिंह, मुख्य आयोजना अधिकारी, राजेन्द्र कुमार चौधरी उपनिदेषक महिला एवं बाल विकास विभाग, अजमेर, श्री हरीष वरनजानी, अधिषाषी अभियंता, पंचायतीराज, श्री कबीर अख्तर, अधिषाषी अभियंता (नरेगा), श्री आरपी शर्मा, अधिषाषी अभियंता ग्रामीण विकास, श्री अरूण कुमार शर्मा, अति. जिला षिक्षा अधिकारी, श्री संपत सिंह जोधा, अति. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अजमेर, श्री जितेन्द्र सिंह शक्तावत, कृषि अधिकारी, एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
दीपक कादीया
7737597589