होटल दाता इन में रागिनी चतुर्वेदी के काव्य संग्रह का समारोह आयोजित

अजमेर, दिनांक 1 अगस्त 2022 – होटल दाताइन में सोमवार को राजस्थान अकादमी से स्वीकृत रागिनी चतुर्वेदी के काव्य संग्रह सिसकिया का समारोह मनाया गया। समारोह के दौरान विभिन्न लेखकों, साहित्यकारों व कवियों ने रागिनी को बुके देकर अभिनंदन किया और काव्य संग्रह की सराहना की। साथ ही अपने विचार व्यक्त किए।
सिसकिया काव्य संग्रह की कवयित्री रागिनी चतुर्वेदी ने कहा कि यह पुस्तक श्सिसकियाँ एक काव्य संग्रह है। जब जब भी मैंने बदलते मौसम की तरह अपने भाव बदले वो कविता बन कर सामने आये। इस पुस्तक के द्वारा मैंने इन्सान के अच्छे बुरे वक्त को महसूस किया है। इसकी खासियत यह है कि साहित्यक हिन्दी न लिख कर आम आदमी की भाषा को समझ कर ही लिखा है। जीवन के अनमोल बिन्दुओं को छूकर ही मैं यहाँ तक पहुँची हूँ। इसमें श्झूठ फरेब की दुनिया, पानी में तस्वीर कैसी, जिन्दगी तूने बहुत दिया, मैले लगते रहेंगे, कलियुग और बहुत सी ऐसी कविताएँ हैं जो दिल और आत्मा को झकझोर कर रख देंगी। उन्होंने कहा कि काव्य संग्रह में जैसे मौसम के बदलते रूप होते हैं और उसमें जो अनुभव होते हैं, वैसे ही सिसकियां भी लेखक के विभिन्न मूड और बदलते हालात पर कविताएं लिखी गई है। इनमें विशेष तौर पर एक सवाल हूं मैं, मैं कविता हूं, नारी को नमन, आज कल हो जाएंगे, गाय को माता ही रहने दो आदि कवितायें है। मैंने इंसान के जीवन से सब पहलू छुआ है। इन कविताओं के माध्यम से मैंने इंसानियत व संस्कारों जिंदा रखने की कोशिश की है। समारोह में डॉ. बृजेश माथुर, डॉ दीपा अग्रवाल, दृष्टि रॉय, संदीप, दीपक अवस्थी, विपिन बेंसिल, अंकुर त्यागी, जयश्री शर्मा, जेके शर्मा, मंजू बलाई, दिनेश के शर्मा, सोना धनवानी आदि मौजूद रहे।

सद्भावी
रागनी चतुर्वेदी
लेखिका
9672952000

error: Content is protected !!