पदमश्री सी. पी. देवल को राजस्थान रत्न अवार्ड से पुरस्कृत होने पर नागरिक अभिनंदन

अजमेर 17 अगस्त। अजमेर के सुप्रसिद्ध साहित्यकार व पदमश्री सी.पी. देवल को ‘‘राजस्थान रत्न 2022’’ पुरस्कार से सम्मानित करने एवं श्री देवल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2022 को आजादी के अमृत महोत्सव पर स्वतंत्र चेतना, स्वाभिमान, वीरता, शौर्य, त्याग और बलिदान के लिए विश्व प्रसिद्ध चित्तौड़ दुर्ग पर नव स्थापित ध्वज दंड पर भारत सरकार के पुरातत्व विभाग द्वारा आयोजित समारोह में ध्वजारोहण का गौरव प्राप्त करने के उपलक्ष में चारण साहित्य शोध संस्थान माकड़वाली रोड अजमेर परिसर में स्थित भक्ति धाम में चारण समाज एवं अजमेर शहर के प्रबुद्ध नागरिकों की उपस्थिति में अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर साहित्य शोध संस्थान अजमेर के अध्यक्ष भंवर सिंह चारण पूर्व राज्यसभा सांसद ओंकार सिंह लखावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मदन सिंह, पूर्व उपमहापौर संपत सांखला, कंवल प्रकाश, साहित्यकार उमेश चैरसिया, अभय सिंह, राजेंद्र सिंह, सुखदेव, कुलदीप सिंह, रामेश्वर सिंह लखावत, चतर सिंह, फतेह सिंह सहित समाज के अन्य गणमान्य नागरिक तथा चारण छात्रावास के छात्र उपस्थित रहे। मंच संचालन संस्थान की महामंत्री डॉ सरोज लखावत द्वारा किया गया।
इस अवसर पर ओंकार सिंह लखावत ने कहा कि वंश भास्कर की टीका करना अपने आप में बहुत बड़ा कार्य है। मैंने 20 वर्ष से श्री देवल के साथ कार्य किया है, मैं उनकी ऊर्जा कर्म के प्रति संवेदनशील व्यक्तित्व का बहुत सम्मान करता हूं।
श्री सी.पी. देवल ने कहा कि ‘‘यह मेरा सम्मान नहीं राजस्थानी भाषा का सम्मान है राजस्थान साहित्य व संस्कृति का सम्मान है अजमेर चारण साहित्य शोध संस्थान विशाल समुद्र के समान है।
चारण शोध संस्थान अजमेर के अध्यक्ष श्री भंवरदान चारण ने कहा कि सीसीपी देवल की साहित्य साधना से संपूर्ण समाज सदैव लाभान्वित होता रहा है, वह इसकी कर्मठता को हम सभी नमन करते है।
श्री मदन सिंह जी ने कहा कि आप सदैव साहित्य की सेवा करते रहें स्वस्थ हो दीर्घायु हो तथा उत्तरोत्तर प्रगति करें। उन्होनें सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
डॉ सरोज लखावत
महामंत्री
7976537262

error: Content is protected !!