ग्रामीण परिवेश के पचास विद्यार्थियों को गणवेश भेंट

गांव चले सेवा करे के अंतर्गत लायंस क्लब अजमेर आस्था की सेवा से बावरियो की ढाणी के विद्यार्थी लाभान्वित
लायंस क्लब्स इंटरनेशनल 3233 ई 2 के प्रांतपाल लायन दिलीप तोषनीवाल द्वारा प्रांत को दिए गए प्रमुख कार्यक्रम आओ गांव चले सेवा करे एवम आवश्यकता अनुरूप सेवा के अन्तर्गत
लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल एवम लायन मधु पाटनी के सौजन्य से पुष्कर के पास में बसी बावरियों की ढाणी की राजकीय विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने के लिए पचास विद्यार्थियों को गणवेश भेंट की गई
अध्यक्ष घेवर चंद नाहर ने बताया कि लायंस सेवा सप्ताह के दौरान लायन अतुल पाटनी के संयोजन में वरिष्ठ शिक्षिका शिखा गुप्ता,अहमद रजा व किशोर सर को गणवेश सौंपी गई जिन्हे बहुत ही जरूरतमंद बच्चों को क्रमबद्ध तरीके से भेंट की गई सेवा पाकर ग्रामीण परिवेश के बच्चे प्रसन्न नजर आए
इस अवसर पर अध्यक्ष लायन घेवर चंद नाहर लायन अतुल पाटनी एवम लायन मधु पाटनी आदि मोजूद रहे

error: Content is protected !!