उदयपुर के नाई गांव में लायंस क्लब अजमेर आस्था ने सेवा दी
लायंस क्लब्स इंटरनेशनल 3233 ई 2 के प्रांतपाल लायन दिलीप तोषनीवाल द्वारा निर्देशित प्रांतीय प्रमुख कार्यक्रम गांव चले सेवा करे एवम जहा आवश्यकता हो सेवा कार्य करे के अंतर्गत
लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल एवम लायन मधु अतुल पाटनी के सहयोग से दिनांक 5 अक्टूबर 2022 को असत्य पर सत्य की विजय दिवस “दशहरा पर्व” के अवसर पर उदयपुर के पास नाई गांव के 30 जरूरतमंद बच्चो को विट्ठल फार्म हाउस पर क्लब के पूर्व सदस्य घनश्याम सोनी एवम रेखा सोनी के संयोजन में गणवेश भेंट की गई
अध्यक्ष लायन घेवर चंद नाहर ने बताया कि गणवेश के वितरण के साथ ही सोनी दंपती के सहयोग से बच्चो के अलावा उपस्थित जन समुदाय में फल एवम मिष्ठान का वितरण किया गया
सचिव लायन विनिता अग्रवाल ने बताया कि क्लब द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले बच्चो के अलावा आदिवासी क्षेत्र में भी क्लब द्वारा सेवा भेजी जा रही है