केकड़ी27 अक्टूबर(पवन राठी)
भाई दूज भारत में मनाए जाने वाला एक बहुत ही महत्वपूर्ण पर्व है जो की भारत के कोने कोने में मनाया जाता है| भाई दोज एक हिंदू त्यौहार है जो भारत और नेपाल में मनाया जाता है। यह पर्व हिन्दू धर्म के अनुयाई द्वारा मनाया जाता है| यह पर्व भाई और बहन के पावन रिश्ते के महत्व को दर्शाता है| इस दिन के अनुष्ठान और उत्सव ‘रक्षा बंधन’ जैसे लोकप्रिय उत्सव के समान हैं। इस विशेष अवसर पर भाई अपनी बहनों को कई उपहारों देते हैं और बदले में बहनें अपने भाइयों को मिठाई देती
बहन इस दिन अपने भाई को आदर सत्कार करके टीका करें, उसे यमराज से भय न रहे। यमराज ने तथास्तु कहकर यमुना को अमूल्य वस्त्राभूषण देकर यमलोक की राह की। इसी दिन से पर्व की परम्परा बनी। ऐसी मान्यता है कि जो आतिथ्य स्वीकार करते हैं, उन्हें यम का भय नहीं रहता। इसीलिए भैयादूज को यमराज तथा यमुना का पूजन किया जाता है। भाई को अकाल मृत्यु से बचाता है यह व्रत जो भाई अपनी बहन के घर जाकर कुमकुम का तिलक लगाकर मिठाई खाकर आता है वह कभी अकाल मृत्यु का शिकार नहीं होता है।