केकड़ी 31 अक्टूबर (पवन राठी)महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम पायलट केकड़ी में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म जयंती एवं आयरन लेडी प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई।
कार्यालय प्रभारी सत्यनारायण सोनी ने बताया कि स्थानीय विद्यालय में लोहा पुरुष लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म जयंती एवं आयरन लेडी प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि उत्साह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अशोक कुमार जेतवाल, सुमित्रा पारीक ने चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। शारीरिक शिक्षक अरविंद कुमार अग्रवाल ने सभी को सामूहिक शपथ दिलवाई वक्ताओं ने दोनों ही महापुरुषों की जीवनी पर अपने अपने विचार प्रस्तुत किए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अशोक कुमार जेतवाल, सुमित्रा पारीक, सत्यनारायण सोनी, अरविंद कुमार अग्रवाल, आंचल चौहान, रवि कुमार बोयत, जुगल किशोर वैष्णव, अनुराधा वैष्णव, ममता देवी तेली, मैना देवी तेली, अंजना जांगिड़ प्रिंसी वैष्णव उपस्थित रहे।