*कोहरे के मौसम में रेलसेवाएं प्रभावित*

*रेलसेवाएं रद्द/फेरो में कमी रहेगी*

रेलवे द्वारा आगामी कोहरे के मौसम में अजमेर मंडल से संबंधित 02 रेलसेवाओं को रद्द/02 रेलसेवाओं में फरों में कमी की जा रही है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार कोहरे की अधिकता वाले क्षेत्रों की निम्नांकित रेलसेवाओं को दिनांक 01.12.2022 से 28.02.2023 तक रद्द/आंशिक रद्द/फेरों में कमी की जा रहा हैः-

*रद्द रेलसवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
1. गाड़ी संख्या 19611, अजमेर-अमृतसर द्वि-साप्ताहिक (गुरू, शनि) रेलसेवा दिनांक 01.12.2022 से 25.02.2023 (26 ट्रिप) तक रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 19614, अमृतसर-अजमेर द्वि-साप्ताहिक (शुक्र व रवि) रेलसेवा दिनांक 02.12.2022 से 26.02.2023 तक (26 ट्रिप) तक रद्द रहेगी।

*रेलसेवाओं के फेरों में कमी*
1. गाड़ी संख्या 12988, अजमेर- सियालदाह (प्रतिदिन) एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक से 01.12.2022 से 28.02.2023 तक प्रत्येक मंगलवार, गुरूवार एवं शनिवार (39 ट्रिप) को रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 12987, सियालदाह-अजमेर (प्रतिदिन) एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 02.12.2022 से 01.03.2023 तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार (39 ट्रिप) को रद्द रहेगी।

मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर

error: Content is protected !!